उत्तराखंड टनल हादसा

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

By : सोनिया रायकवार
चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को हुए दर्दनाक टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हुई. मरने वालों में 4 मजदूर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के निवासी थे. हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री साय ने मृतक श्रमिकों के परिजनों 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. वहीं दो घायलों को इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये देने के निर्देश दिए गए हैं.

4 मजदूर छत्तीसगढ़ के 

इस हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के 2, मदनार के 1 और दहीकोंगा के 1 श्रमिक की मृत्यु हुई है, जबकि जिले के 2 श्रमिक घायल हुए हैं. दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया. 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

कैसे हुआ था हादसा ? 

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर – पीपलकोटी टनल में काम चल रहा था. 13 अगस्त की शाम लगभग 6:30 बजे भारी भूस्खलन और पहाड़ी के पानी के रिसाव के कारण 22 श्रमिक अंदर फंस गए. सूचना के तुरंत बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिससे 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. पहले दिन 4 श्रमिकों के शव मिले, जबकि अगले दिन तीन और शव बरामद हुए. 15 अगस्त को एक और 16 अगस्त को 2 शव मिले.

117 घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान ने 117 घंटे तक  बचाव अभियान चलाया. कड़ी चुनौतियों के बावजूद टीम ने लगातार रेस्क्यू जारी रखा. अंदर फंसी मशीनों को भी बाहर निकाला गया. अभियान में 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए.

संबंधित सामग्री

फ्रांस में 117 किमी/घंटे की रफ्तार से आया टॉरनेडो, 41 लोग घायल; 300 घरों को नुकसान, ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

फ्रांस में 117 किमी/घंटे की रफ्तार से आया टॉरनेडो, 41 लोग घायल; 300 घरों को नुकसान, ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

फ्रांस में आए शक्तिशाली टॉरनेडो से 41 लोग घायल हो गए और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए। परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुईं, और राहत कार्य जारी है।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026