पंजाब में शिक्षक सम्मानित

सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचकर शिक्षक को न भूलें, CM मान बोले- जिंदगी की परीक्षा में नहीं चलता नकल का सहारा

पंजाब में अध्यापक दिवस के अवसर पर 50 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कारों से नवाजा गया।

By : रोहन उमक
सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचकर शिक्षक को न भूलें, CM मान बोले- जिंदगी की परीक्षा में नहीं चलता नकल का सहारा

सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचकर शिक्षक को न भूलें, CM मान बोले- जिंदगी की परीक्षा में नहीं चलता नकल का सहारा

अध्यापक दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने मोहाली स्थित विकास भवन में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित कर प्रदेश के 50 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और चयनित शिक्षकों को राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह, आईएएस अधिकारी सोनाली गिरी समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पंजाब सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते दौर के साथ शिक्षा के तौर-तरीकों में भी व्यापक बदलाव आया है। कंप्यूटर और आधुनिक तकनीक ने पढ़ाई के तरीकों को काफी हद तक बदल दिया है, लेकिन विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने में शिक्षक की भूमिका आज भी सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी के पास सीखने के लिए कई माध्यम मौजूद हैं, लेकिन सही और गलत के बीच फर्क समझाने तथा जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाने वाला शिक्षक ही होता है।

जिंदगी की परीक्षा में नहीं चलता नकल का सहारा

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से मेहनत और ईमानदारी के साथ पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नकल के सहारे कोई व्यक्ति एक-दो परीक्षाएं तो पास कर सकता है, लेकिन जिंदगी की असली परीक्षा अपने दम पर ही उत्तीर्ण करनी पड़ती है। सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर मेहनत के साथ सही मार्गदर्शन ही काम आता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

अपने संबोधन के दौरान भगवंत मान ने अपने शिक्षकों को भी याद किया। उन्होंने सामाजिक शिक्षा के शिक्षक रमेश्वर दास और हिंदी शिक्षक नैनू राम समेत अपने अन्य शिक्षकों का जिक्र करते हुए कहा कि इन शिक्षकों ने उनके जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी जब वह अपने पुराने शिक्षकों से मिलते हैं तो सम्मान के तौर पर उनके पैर छूते हैं।

शिक्षक के लिए विद्यार्थी की सफलता सबसे बड़ा सम्मान

भगवंत मान ने कहा कि जो व्यक्ति जीवन में सफलता हासिल करता है, वह अपने शिक्षक, मेंटर और कोच को कभी नहीं भूलता। उन्होंने पेड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि जब किसी व्यक्ति के हाथों लगाया गया पेड़ बड़ा होकर फल, फूल और छाया देने लगता है तो उसे लगाने वाले को सबसे अधिक खुशी होती है। ठीक इसी तरह किसी शिक्षक के लिए उसके पढ़ाए विद्यार्थी की सफलता सबसे बड़ी खुशी और गर्व का विषय होती है।

समारोह के दौरान पंजाब के 50 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि वे न केवल विद्यार्थियों के भविष्य को संवार रहे हैं, बल्कि समाज को बेहतर दिशा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

संबंधित सामग्री

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

पंजाब में SOI ने भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नशे की समस्या और अन्य मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, CM फेस का ऐलान नहीं; चन्नी समर्थकों को झटका

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, CM फेस का ऐलान नहीं; चन्नी समर्थकों को झटका

पंजाब कांग्रेस ने फैसला किया है कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनाव से पहले घोषित नहीं करेंगे। राहुल गांधी चुनाव अभियान की अगुआई करेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर अनेक नीतिगत चुनौतियां हैं, जिसमें आरक्षण व्यवस्था और विषयवार आवश्यकता प्रमुख हैं।

दिल्ली की घटना के बाद CM साय का बड़ा निर्देश, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दिल्ली की घटना के बाद CM साय का बड़ा निर्देश, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दिल्ली में घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों में स्कूलों, हॉस्टलों की सुरक्षा ऑडिट का आदेश दिया। पुराने भवनों की पहचान और सुरक्षा मजबूती पर जोर।

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, 18 सितंबर से राज्यव्यापी महायात्रा; अमित शाह-पीएम मोदी के आने की चर्चा

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, 18 सितंबर से राज्यव्यापी महायात्रा; अमित शाह-पीएम मोदी के आने की चर्चा

भाजपा पंजाब में चुनावी तैयारियों के लिए महायात्रा शुरू करेगी, जिसमें नशा और कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026