वोट विवाद पर राजनीति गरम

राघव चड्ढा के वोट विवाद में AAP का पलटवार, मोहाली फ्लैट का वीडियो दिखाकर ढांडा ने उठाए सवाल

बीजेपी सांसद राघव चड्ढा के वोट की वैधता पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सवाल उठाए, आरोप लगाया कि वोट बैकडेट में बनवाया गया।

By : रोहन उमक
राघव चड्ढा के वोट विवाद में AAP का पलटवार, मोहाली फ्लैट का वीडियो दिखाकर ढांडा ने उठाए सवाल

राघव चड्ढा के वोट विवाद में AAP का पलटवार, मोहाली फ्लैट का वीडियो दिखाकर ढांडा ने उठाए सवाल

बीजेपी सांसद राघव चड्ढा के वोट को लेकर चल रहे विवाद ने अब सियासी रंग ले लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मामले में चड्ढा के दावों पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि उनका वोट बैकडेट में बनवाया गया। AAP नेता अनुराग ढांडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि पंजाब के मोहाली में जिस फ्लैट नंबर 103 को राघव चड्ढा अपने पते के तौर पर बता रहे हैं, वहां फिलहाल कोई नहीं रहता।

ढांडा ने सवाल किया कि अगर 30 अगस्त के बाद जारी दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम नहीं था, तो बाद में उनका नाम कैसे जुड़ गया। उन्होंने यह भी पूछा कि बिना निर्धारित फॉर्म और प्रक्रिया के उनका नाम वोटर लिस्ट में कैसे शामिल किया गया। AAP नेता ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा ने बैकडेट में अपना वोट बनवाया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी किसी की भी वोट कटवा सकती है।

AAP नेता अनुराग ढांडा (बाएँ) और राघव चड्ढा (दाएं)

मोहाली के फ्लैट का वीडियो दिखाकर उठाए सवाल

अनुराग ढांडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वीडियो भी दिखाया। वीडियो में एक पत्रकार राघव चड्ढा के मोहाली स्थित बताए जा रहे फ्लैट नंबर 103 पर पहुंचता दिखाई देता है। पत्रकार सुरक्षा गार्ड के साथ फ्लैट के भीतर जाता है और दावा करता है कि वहां कोई नहीं रहता।

वीडियो में सुरक्षा गार्ड यह कहते हुए नजर आता है कि उसने राघव चड्ढा को कभी वहां नहीं देखा। फ्लैट के भीतर भी ज्यादा सामान नजर नहीं आता, जबकि बेडरूम की स्थिति भी ठीक नहीं दिखाई गई है। AAP ने इसी वीडियो के आधार पर चड्ढा के पंजाब के वोटर होने के दावे पर सवाल उठाए।

'एक व्यक्ति का वोट दो जगह नहीं हो सकता'

ढांडा ने कहा कि राघव चड्ढा एक ओर खुद को पंजाब का वोटर बता रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि उनका वोट जबरन काट दिया गया। दूसरी ओर, जिस पते पर उनका नाम दर्ज होने का दावा किया जा रहा है, वहां उनके रहने के कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिले।

AAP नेता ने कहा कि अगर राघव चड्ढा पंजाब में दोबारा वोट बनवाने के लिए SIR प्रक्रिया का हवाला दे रहे हैं, तो इससे यह संकेत मिलता है कि उन्होंने खुद को पंजाब का वोटर माना था। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का वोट एक ही समय में दो स्थानों पर नहीं हो सकता।

दिल्ली की वोटर लिस्ट पर भी सवाल

AAP ने दावा किया कि 31 अगस्त को दिल्ली की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया गया था, जिसमें राजिंदर नगर की सूची में राघव चड्ढा का नाम नहीं था। पार्टी के मुताबिक, दिल्ली में वोट बनवाने के लिए उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना वोट ट्रांसफर करवाना होगा।

ढांडा ने SIR प्रक्रिया के दौरान वोट जोड़ने और हटाने में कथित मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने निर्वाचन आयोग से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित करने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की।

संबंधित सामग्री

पंजाब चुनाव से पहले AAP पर सचिन पायलट का बड़ा हमला, बोले- बॉर्डर स्टेट संभालने में नाकाम रही भगवंत मान सरकार

पंजाब चुनाव से पहले AAP पर सचिन पायलट का बड़ा हमला, बोले- बॉर्डर स्टेट संभालने में नाकाम रही भगवंत मान सरकार

पंजाब में आगामी चुनावों से पहले, सचिन पायलट ने AAP सरकार पर प्रशासनिक विफलता और सुरक्षा मुद्दों को लेकर आरोप लगाए।

राहुल गांधी पर भगवंत मान का तीखा हमला, बोले- ‘लाशों पर राजनीति मत करो’, नशे के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

राहुल गांधी पर भगवंत मान का तीखा हमला, बोले- ‘लाशों पर राजनीति मत करो’, नशे के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राहुल गांधी पर एक पीड़ित परिवार के मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

जेल में बंद मंत्री से मिलने पहुंचे CM भगवंत मान, संजीव अरोड़ा से की मुलाकात; 4 महीने से हिरासत में, फिर भी पद बरकरार

जेल में बंद मंत्री से मिलने पहुंचे CM भगवंत मान, संजीव अरोड़ा से की मुलाकात; 4 महीने से हिरासत में, फिर भी पद बरकरार

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में भोंडसी जेल में बंद। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में उनसे मुलाकात की।

गुरप्रीत सिंह सेखों ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत; जीरा में बदल सकते हैं सियासी समीकरण

गुरप्रीत सिंह सेखों ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत; जीरा में बदल सकते हैं सियासी समीकरण

गुरप्रीत सिंह सेखों ने पंजाब के जीरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) में औपचारिक रूप से शामिल हो गए। उनकी एंट्री से राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना है।

भगवंत मान पर बरसे राजा वड़िंग, बोले- ‘लगता है अहमद शाह अब्दाली की आत्मा प्रवेश कर गई है’

भगवंत मान पर बरसे राजा वड़िंग, बोले- ‘लगता है अहमद शाह अब्दाली की आत्मा प्रवेश कर गई है’

पंजाब में कांग्रेस ने AAP सरकार पर हिरासत में प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, मामला NHRC तक पहुंचा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026