सागर अवैध शराब कांड

सागर अवैध शराब कांड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में अवैध शराब कांड की न्यायिक जांच के आदेश दिए, दिलीप कुमार और इरशाद वली की नियुक्तियाँ की।

By : आशुतोष शर्मा
सागर अवैध शराब कांड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश

भोपाल। सागर में अवैध शराब मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के साथ तथ्यों और जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण हो सके।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर दिलीप कुमार ने सागर संभाग के आयुक्त के रूप में कमान संभाल ली है। वहीं, इरशाद वली को सागर संभाग की पुलिस की जिम्मेदारी सौंपते हुए आईजी बनाया गया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले से सरकार की सख्त प्रशासनिक कार्यशैली और जवाबदेही तय करने की नीति स्पष्ट होती है। गौरतलब है कि डॉ. यादव का कहना है कि गंभीर मामलों में लापरवाही अथवा अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

होगी कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आमजन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित सामग्री

सागर जहरीली शराब कांड: CM डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर

सागर जहरीली शराब कांड: CM डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया।

बंडा अवैध शराब प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

बंडा अवैध शराब प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर बंडा में अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया।

सागर शराब कांड: 28 मौतों के दावे के बीच 16 गिरफ्तार, 17 आरोपियों पर इनाम

सागर शराब कांड: 28 मौतों के दावे के बीच 16 गिरफ्तार, 17 आरोपियों पर इनाम

सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत हुई, 46 अभी भी अस्पताल में हैं। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब से लोगों की हुई मृत्यु के प्रकरण में कठोरतापूवर्क कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाए।

नई दिल्ली से सीधे सागर पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई इस तरह की हिम्मत नहीं करेगा

नई दिल्ली से सीधे सागर पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई इस तरह की हिम्मत नहीं करेगा

सागर में जहरीली शराब से पीड़ितों की मदद और कड़ी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश जारी किए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026