प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एम्स पहुंचकर पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी अंतिम श्रद्धांजलि

पद्म विभूषण से सम्मानित और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का रायपुर एम्स में निधन हो गया। उनके योगदान से भारतीय लोक संस्कृति को विश्वव्यापी पहचान मिली।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एम्स पहुंचकर पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी अंतिम श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई का रविवार को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया और एम्स पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर एम्स में डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना, दमदार आवाज और विलक्षण प्रतिभा के बल पर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला पंडवानी को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।

छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा की अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई का जाना केवल एक कलाकार का निधन नहीं, बल्कि भारतीय लोक संस्कृति और छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

बुलंद आवाज़ों में से एक को हमेशा के लिए खो दिया

डॉ. तीजन बाई ने रविवार तड़के लगभग सवा तीन बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले 27 मई से रायपुर एम्स में उपचाराधीन थीं। दुर्ग जिले से संबंध रखने वाली तीजन बाई ने अपने जीवन को पंडवानी कला के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने महाभारत की कथाओं को अपनी अनूठी गायन शैली, प्रभावशाली अभिनय और सशक्त प्रस्तुति के माध्यम से देश-विदेश के मंचों तक पहुंचाया। उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। उनके निधन से भारतीय लोककला जगत ने अपनी सबसे बुलंद आवाज़ों में से एक को हमेशा के लिए खो दिया।

संबंधित सामग्री

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

मुंबई में वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था।

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का निधन

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का निधन

भारतीय सिनेमा और मिमिक्री की पहली महिला कलाकार, आशा सिंह का 22 अगस्त को निधन हो गया। उन्हें मीना कुमारी की मिमिक्री के लिए जाना जाता था।

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

महाराष्ट्र के अमरावती में NICU में आग लगने से 3 नवजातों की मौत हो गई। CM फडणवीस ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026