रोजगार मेले उत्तराखंड

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

उत्तराखंड में अगले चार महीनों में चार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 10 हजार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

By : शिवम् पांडेय
10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

रोजगार मेले

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी बड़ी खबर है। तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेश में अगले चार महीनों के भीतर चार बड़े रोजगार मेलों का आयोजन करने जा रहा है। इन मेलों में देश की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

गढ़वाल और कुमाऊं में लगेंगे मेले

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि चार रोजगार मेलों में से दो गढ़वाल और दो कुमाऊं मंडल में आयोजित किए जाएंगे। गढ़वाल में श्रीनगर और देहरादून, जबकि कुमाऊं में काशीपुर और अल्मोड़ा में रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इन मेलों के जरिए अलग-अलग तकनीकी और शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलेंगे।

इन युवाओं को मिलेगा मौका

रोजगार मेलों में पॉलीटेक्निक, आईटीआई और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के पास आउट और अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा विद्यालयी शिक्षा के तहत व्यावसायिक कोर्स कर चुके विद्यार्थियों को भी रोजगार के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा हासिल कर रहे युवाओं के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवा भी इन मेलों में हिस्सा लेकर निजी कंपनियों में नौकरी हासिल कर सकेंगे।

शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मुफ्त ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इससे इच्छुक युवा घर बैठे रोजगार मेले के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 42 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। इनमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्स के माध्यम से रोजगार पाने वाले कर्मचारी शामिल हैं।

कई विभाग मिलकर करेंगे आयोजन

रोजगार मेलों को सफल बनाने के लिए कई सरकारी विभागों की भागीदारी रहेगी। विद्यालयी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सेवायोजन विभाग और कौशल विकास विभाग तकनीकी शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इन मेलों के आयोजन में सहयोग करेंगे।

संबंधित सामग्री

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026