बस ब्रेक फेल से उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा

उत्तराखंड में बस का ब्रेक फेल, यात्रियों की जान बचाई पर खुद को नहीं बचा पाया ड्राइवर

चंपावत में बस के ब्रेक फेल होने से ड्राइवर बेनीराम थ्वाल की मौत हो गई, एक महिला यात्री घायल। बस में 34 यात्री थे।

उत्तराखंड में बस का ब्रेक फेल, यात्रियों की जान बचाई पर खुद को नहीं बचा पाया ड्राइवर

बस ब्रेक फेल से उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा

चंपावत में चलती उत्तराखंड रोडवेज बस का ब्रेक फेल होने से ड्राइवर की मौत हो गई। बस में 34 यात्री सवार थे, बस धारचूला से टनकपुर की ओर जा रही थी। हादसा लोहाघाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर बुधवार सुबह हुआ। हादसे में बस ड्राइवर चंपावत के स्वाला बडोली निवासी बेनीराम थ्वाल की बस के पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई।

बस का ब्रेक फेल 

बताया जा रहा है कि हादसा बस में तकनीकी खराबी के कारण हुआ, जिसकी जांच डिपो ले जाने के बाद की जाएगी। बस के कंडक्टर और यात्रियों के मुताबिक, जैसे ही बस पाटन पुल के पास ढलान पर पहुंची, ड्राइवर बेनीराम थ्वाल ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इस दौरान ड्राइवर वाली साइड का दरवाजा खुल गया और ड्राइवर सीट से छिटककर सड़क पर गिर गए। इसके बाद बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे बेनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला यात्री को चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया, जबकि बाकी यात्री सुरक्षित हैं।

ड्राइवर की मौत

बस के कंडक्टर के अनुसार, गाड़ी को अनियंत्रित होता देख चालक बेनीराम थ्वाल ने यात्रियों की जान बचाने के लिए सूझबूझ दिखाई और बस को सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा दिया।  पहाड़ी से टकराने के बाद जब बस वापस सड़क की तरफ आई, तो ड्राइवर ने स्टीयरिंग को अपनी साइड काटा। इसी दौरान अचानक ड्राइवर साइड का दरवाजा खुल गया और वह सीट से छिटककर सीधे सड़क पर जा गिरे। संतुलन बिगड़ने के कारण बस का टायर ड्राइवर के ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए नियुक्ति और समान वेतन की नई नीति की घोषणा की, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026