उत्तराखंड में धामी की कड़ी कार्रवाई

हरिद्वार पहुंचे CM धामी, बद्रीनाथ-केदारनाथ चढ़ावा चढ़ावा चोरी पर दी कड़ी चेतावनी

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में धन संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं और एक विशेष समिति का गठन किया है।

हरिद्वार पहुंचे CM धामी, बद्रीनाथ-केदारनाथ चढ़ावा चढ़ावा चोरी पर दी कड़ी चेतावनी

हरिद्वार पहुंचे CM धामी,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेम नगर आश्रम में चल रही प्रसिद्ध कथावाचक मुरारी बापू की रामकथा में सहभागिता की। कथा श्रवण के बाद मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) में चढ़ावे को लेकर सामने आई अनियमितताओं और प्रदेश में मानसून की तैयारियों को लेकर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया।

अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं

CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड की आस्था और पहचान से जुड़े धार्मिक स्थलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में चढ़ावे और प्रबंधन से संबंधित सामने आई गड़बड़ियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे गंभीर और अक्षम्य अपराध बताया। CM ने कहा कि देवभूमि के प्रमुख धामों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए दान और चढ़ावे में किसी भी प्रकार की हेराफेरी न केवल कानूनन अपराध है।

विशेष समिति का गठन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे पवित्र स्थानों पर अनियमितता करना महापाप के समान है और दोषियों को किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जा चुका है। वहीं पुलिस ने भी मामले में रिपोर्ट दर्ज कर प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में CM पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। यह यात्रा विशेष आकर्षणों से भरी थी।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त बहना उत्सव में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त बहना उत्सव में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से स्थानीय उत्पाद खरीदे और 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को बढ़ावा दिया।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026