उत्तराखंड में पेपर लीक मामला

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, परीक्षाएं रद्द, CM धामी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में दो सेमेस्टर के पेपर लीक होने के बाद परीक्षाएं रद्द की गईं। आरोपी प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई जारी।

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, परीक्षाएं रद्द, CM धामी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक

देशभर में पेपर लीक को लेकर मचे बवाल के बीच अब उत्तराखंड की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटियों में से एक उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (UTU) की 2 सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक हो गए। यहां यूनिवर्सिटी के कॉलेजों से जुड़े प्रोफेसर Whatsapp पर पेपर बांट रहे थे।

वॉट्सएप और सोशल मीडिया पर वायरल पेपर

वाइस चांसलर तृप्ता ठाकुर ने बताया कि 8 जुलाई की परीक्षा के बाद कुछ छात्रों ने प्रश्नपत्र वॉट्सएप और सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत की। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच की। जांच में पता चला कि 24 जून को हुई परीक्षा का पेपर भी आरोपी प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने ही तैयार किया था और वह भी लीक हुआ। इसके बाद दोनों परीक्षाएं रद्द की गईं। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार आरोपी प्रोफेसर ने अपने कॉलेज के 22 छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। फिलहाल जांच में पैसे के लेनदेन का कोई एंगल सामने नहीं आया। जांच में आरोप सही मिलने के बाद यूनिवर्सिटी ने दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी।

हजारों छात्रों को देनी होगी दोबारा परीक्षा  

इस फैसले से राज्य के 12 इंजीनियरिंग कॉलेजों के हजारों छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। यूनिवर्सिटी की जांच में सामने आया देहरादून स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने कथित तौर पर प्रश्नपत्र छात्रों के वॉट्सऐप ग्रुप और एक ऑनलाइन पोर्टल पर शेयर किया। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर ने बताया कि यूनिवर्सिटी इस मामले में राय ले रही है। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत आरोपी प्रोफेसर को 7 साल के लिए यूनिवर्सिटी की सभी एग्जाम संबंधी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 

CM धामी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

वहीं CM धामी ने मामले पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को देहरादून पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। मामले पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पेपर लीक के मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। UTU ने कार्रवाई करते हुए डॉ. आशीष कुमार गुप्ता को अगले 7 सालों तक यूनिवर्सिटी की किसी भी परीक्षा संबंधी जिम्मेदारी से प्रतिबंधित कर दिया। वहीं, परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में लापरवाही पर शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को भी कड़ी चेतावनी दी गई है।

संबंधित सामग्री

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026