उत्तराखंड वोटर लिस्ट अपडेट

उत्तराखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18 लाख मतदाताओं में त्रुटियां पाई गईं

उत्तराखंड में नई वोटर लिस्ट जारी की गई, जिसमें 18 लाख मतदाताओं के विवरण में त्रुटियाँ पाई गईं। मतदाताओं को त्रुटियाँ सुधारने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।

उत्तराखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18 लाख मतदाताओं में त्रुटियां पाई गईं

उत्तराखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय की ओर से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश के कुल 13 जिलों में वोटरों की संख्या 71,33,785 घोषित की। देहरादून में पिछली वोटर लिस्ट से 13.51% ऊधमसिंह नगर में 13.33% अल्मोड़ा में 10.52% वोटरों का मिलान नहीं हो पाया है। 

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट यहां होगी अपलोड

आज जारी सूची के मुताबिक ज्यादा वोटर 12.46 लाख हरिद्वार में हैं, जबकि देहरादून में 11.90 लाख और ऊधम सिंह नगर में 11.55 लाख वोटर दर्ज किए गए। वहीं, सबसे कम रुद्रप्रयाग में 1.80 लाख वोटर दर्ज किए गए। वहीं, सूबे के सभी जिलों में 10.39 % वोटरों का मिलान नहीं हो पाया है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर अपलोड कर दी गई। इसके जारी होते ही मतदाता सूची में नाम, उम्र और अन्य विवरण से जुड़ी आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

चुनाव आयोग की जांच में राज्य के करीब 18 लाख मतदाताओं के SIR फॉर्म में नाम, उम्र और अन्य जानकारियों में त्रुटियां मिली। इन गड़बड़ियों को ठीक कराने के लिए आयोग संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी करेगा। ये नोटिस संबंधित BLO के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचाए जाएंगे। नोटिस मिलने के बाद संबंधित दस्तावेजों के साथ जवाब देना होगा, तभी रिकॉर्ड में सुधार होगा। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के BLO के संपर्क में रहें।

ड्राफ्ट लिस्ट के बाद क्या होगा? 

जिन लोगों को नोटिस मिलेगा, उन्हें निर्धारित वक्त के अंदर आवश्यक प्रमाणपत्र और दस्तावेज जमा कराने होंगे। वक्त पर जवाब नहीं देने पर मतदाता सूची में नाम या विवरण प्रभावित हो सकता है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच कर सकते है। अगर किसी का नाम छूट गया है या किसी प्रकार की त्रुटि है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेगा। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए नियुक्ति और समान वेतन की नई नीति की घोषणा की, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026