उत्तराखंड युवा विकास योजना

CM धामी की छात्रों से सीधी बात: दून में मेट्रो की मांग, हरियाली बचाने पर भी जोर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' शुरू किया, जिसमें 3 लाख से अधिक विद्यार्थी रोजगार, शिक्षा, पर्यटन के लिए सुझाव देंगे।

By : शिवम् पांडेय
CM धामी की छात्रों से सीधी बात: दून में मेट्रो की मांग, हरियाली बचाने पर भी जोर

उत्तराखंड युवा विकास योजना

उत्तराखंड के अगले पांच साल के विकास का रोडमैप तैयार करने में अब प्रदेश के युवा भी अपनी राय देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ की शुरुआत की। इस पहल के तहत प्रदेश के 2,800 से अधिक स्कूलों के कक्षा 11वीं और 12वीं के 3 लाख से ज्यादा विद्यार्थी ऑनलाइन जुड़े।

छात्रों ने CM से किया संवाद 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री धामी से सीधे संवाद किया और अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर सुझाव दिए। छात्रों ने देहरादून में मेट्रो चलाने, शहर की हरियाली को बनाए रखने समेत रोजगार, शिक्षा, पर्यटन और कनेक्टिविटी से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।

CM धामी बोले- अपने क्षेत्र के लीडर बनें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाद के दौरान विद्यार्थियों को अपने-अपने क्षेत्र में नेतृत्व करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करना चाहिए और उसे हासिल करने की दिशा में लगातार काम करना चाहिए।

सरकार तक सीधे पहुंचेगा फीडबैक

‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ के जरिए सरकार रोजगार, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, पर्यावरण और सड़क-कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर विद्यार्थियों की राय ले रही है। सरकार का दावा है कि इतनी बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्तर पर जोड़कर सुझाव लेने की यह देश में पहली पहल है।

24 अगस्त तक भेज सकेंगे सुझाव

विद्यार्थी अपने स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन सुझाव जमा कर सकेंगे। इसके लिए 24 अगस्त अंतिम तारीख तय की गई है। सफलतापूर्वक सुझाव भेजने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र दिया जाएगा। सभी प्राप्त सुझावों में से करीब 150 बेहतरीन आइडिया चुने जाएंगे। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है। चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री धामी के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। इस दौरान संबंधित विभागों के सचिव भी मौजूद रहेंगे और उपयोगी सुझावों को सरकारी योजनाओं या नीतियों में शामिल करने की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

नीति निर्माण से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नई पीढ़ी की सोच और अपेक्षाएं पिछली पीढ़ियों से अलग हैं। ऐसे में उनकी बात सुनना और उनकी सोच को नीति निर्माण से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नई सोच और तकनीक के साथ उत्तराखंड देश-दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकता है।
 

संबंधित सामग्री

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए नशा मुक्ति और खेलों के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026