प्रेमानंद महाराज से मिलने घर छोड़कर निकला किशोर, गुप्तकाशी में मिला

a-teenager-from-indore-who-had-left-for-premananda-was-found

प्रेमानंद महाराज से मिलने घर छोड़कर निकला किशोर, गुप्तकाशी में मिला

प्रेमानंद महाराज से मिलने घर छोड़कर निकला किशोर गुप्तकाशी में मिला

premanand maharaj news:  इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से घर छोड़कर निकला 15 वर्षीय किशोर तीन दिन बाद उत्तराखंड के गुप्तकाशी में सुरक्षित मिल गया। किशोर धार्मिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है और वह संत प्रेमानंद महाराज से मिलने की इच्छा लेकर घर से निकला था.पुलिस ने उसकी गूगल सर्च हिस्ट्री और सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया और आखिरकार उसे उत्तराखंड में ढूंढ निकाला।

देहरादून जाने की सर्च से मिला सुराग

परिजनों के अनुसार किशोर तीन दिन पहले इंदौर से अचानक लापता हो गया था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में जांच के दौरान पुलिस को उसकी गूगल हिस्ट्री में देहरादून जाने से जुड़ी जानकारी मिली। इसके बाद इंदौर पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस और रेलवे पुलिस को अलर्ट किया।

गुप्तकाशी में पुलिस को मिला किशोर

जांच के दौरान पता चला कि किशोर ट्रेन से उत्तराखंड पहुंच चुका था। बाद में गुप्तकाशी में पुलिस को वह अकेला घूमता मिला। यह इलाका रुद्रप्रयाग जिले में आता है। स्थानीय पुलिस ने उससे पूछताछ की और पहचान होने के बाद इंदौर पुलिस को सूचना दी.इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर किशोर को परिजनों और इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

प्रेमानंद महाराज से मिलने की थी इच्छा

परिजनों के अनुसार किशोर संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो और भजन अक्सर सुनता था। वह उनसे मिलने की इच्छा रखता था और इसी उद्देश्य से घर से निकल गया था.घर से निकलते समय उसने एक बैग साथ लिया था और अपनी मां से 500 रुपये भी लिए थे। उसने घर में छोड़े गए पत्र में इसका जिक्र भी किया था।

premanand maharaj news: ऐसे मिला सुराग

किशोर के लापता होने की जानकारी परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस और रेलवे पुलिस को भी अलर्ट किया था.आखिरकार पुलिस की सतर्कता और डिजिटल जांच के कारण किशोर को सुरक्षित खोज लिया गया।

संबंधित सामग्री

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।