CM भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन

असम में नए CM का शपथ समारोह

CM भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम के नए CM हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी भी उपस्थित थे।

cm भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई कामाख्या देवी के किए दर्शन

असम में नए CM का शपथ समारोह |

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में उन्होंने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री एवं अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं। 

CM शर्मा ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार असम में सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी तथा विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई भी दी। 

कौन रहा मौजूद?

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के सदस्यों सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

शपथ के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल ने माँ कामाख्या देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रही। 

संबंधित सामग्री

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

देश-विदेश

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

N. रंगासामी ने 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान बीजेपी और AINRC के नेता भी मौजूद रहे।

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

राज्य

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, जिससे पेट्रोल की बचत होगी।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

हिमंता दूसरी बार असम के CM बने, NEET UG 2026 का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द, और बिहार में NEET एग्जाम रद्द करने के मामले में बड़ी गिरफ्तारी।

मध्य प्रदेश में ईंधन संरक्षण अपील के बीच बड़ा राजनीतिक विवाद

राज्य

मध्य प्रदेश में ईंधन संरक्षण अपील के बीच बड़ा राजनीतिक विवाद

मध्य प्रदेश में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के काफिले को लेकर उठे विवाद ने प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन संरक्षण अपील की प्रभावीता पर सवाल उठाए हैं।

सरमा ने दोबारा संभाली असम के जिम्मेदारी, CM डॉ यादव ने दी बधाई

राज्य

सरमा ने दोबारा संभाली असम के जिम्मेदारी, CM डॉ यादव ने दी बधाई

हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कई बीजेपी और NDA नेता कार्यक्रम में उपस्थित थे।