हरियाणा में ग्रुप-D कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, 27 अप्रैल को विधानसभा का रखा जायेगा विशेष सत्र

बड़े बदलाव हरियाणा की राजनीति में

हरियाणा में ग्रुप-D कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, 27 अप्रैल को विधानसभा का रखा जायेगा विशेष सत्र

हरियाणा सरकार 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी, जिसमें ग्रुप-D कर्मचारियों के प्रमोशन बिल सहित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश होंगे।

हरियाणा में ग्रुप-d कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन 27 अप्रैल को विधानसभा का रखा जायेगा विशेष सत्र

हरियाणा में ग्रुप-D कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, 27 अप्रैल को विधानसभा का रखा जायेगा विशेष सत्र | None

हरियाणा की राजनीति और प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव आने जा रहा है। राज्य सरकार ने 27 अप्रैल को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है, जिसमें ग्रुप-D कर्मचारियों के प्रमोशन से जुड़ा अहम बिल पेश किया जाएगा। यह निर्णय गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

सरकार ‘हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल-2026’ के जरिए उन ग्रुप-D कर्मचारियों को राहत देने जा रही है, जिन्होंने पांच साल की सेवा पूरी कर ली है। ऐसे कर्मचारी अब क्लर्क पद पर पदोन्नति के लिए पात्र होंगे।

प्रमोशन कोटा बढ़ाकर 30% करने का प्रस्ताव

कैबिनेट मीटिंग का एक दृश्य

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि कैबिनेट ने बिल के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। इसके तहत क्लर्क पदों पर ग्रुप-D से प्रमोशन का कोटा 20% से बढ़ाकर 30% किया जाएगा। साथ ही 5% एक्स-ग्रेशिया पद रखने का प्रावधान भी जोड़ा गया है। प्रदेश सरकार का मानना है कि इस कदम से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता आएगी।

विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ला सकती है BJP

विशेष सत्र में सियासी माहौल भी गरमाने के आसार हैं। भाजपा ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल के मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ला सकती है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है।

सैनी ने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं की आकांक्षाओं को ठेस पहुंचाई है और उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में देखा है।

परिसीमन और महिला आरक्षण पर सियासत गरमाई

मुख्यमंत्री ने परिसीमन को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा कांग्रेस पहले ही उठा चुकी थी, लेकिन भाजपा ने इसे उलझा दिया। उन्होंने परिसीमन को भी राजनीति से प्रेरित कदम बताया।

सत्र में हंगामे के आसार

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच 27 अप्रैल का विशेष सत्र बेहद अहम माना जा रहा है। एक ओर जहां कर्मचारियों को प्रमोशन की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दों पर सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिल सकता है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

राज्य

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

हरियाणा के नगर निगम चुनावों में BJP ने प्रमुख बढ़त हासिल की। मेयर पद के लिए तीन नगरों में आगे चल रहे हैं। सीएम सैनी ने जीत का दावा किया।

NEET Paper Leak नेटवर्क का खुलासा, जानिए कहां से शुरु हुई कहानी, पूरी गैंग का खुलासा

देश-विदेश

NEET Paper Leak नेटवर्क का खुलासा, जानिए कहां से शुरु हुई कहानी, पूरी गैंग का खुलासा

NEET 2026 परीक्षा के पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द की गई। राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में व्यापक नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें कई राज्यों के छात्र शामिल थे।

हरियाणा में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए अहम बैठक

राज्य

हरियाणा में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए अहम बैठक

हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक बुलाई है ताकि लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण बिगड़ी सफाई व्यवस्था को बहाल किया जा सके।

भाजपा नेतृत्व के भरोसेमंद बने हरियाणा सीएम सैनी, अब कंधों पर पंजाब फतह की जिम्मेदारी

राज्य

भाजपा नेतृत्व के भरोसेमंद बने हरियाणा सीएम सैनी, अब कंधों पर पंजाब फतह की जिम्मेदारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई है, और अब उन्हें पंजाब में भाजपा की चुनावी रणनीति और संगठन मजबूती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, धीमी वोटिंग के बीच 13 मई को होगा फैसला

राज्य

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, धीमी वोटिंग के बीच 13 मई को होगा फैसला

हरियाणा के 7 शहरी निकायों में मतदान शुरू हुआ, जिसमें 614 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। 8.71 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।