भोपाल रेप, ब्लैकमेलिंग-लव जिहाद के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, परिवार बोला - मुस...

bhopal-rape-blackmail-love-jihad-accused-homes-bulldozed-muslims-framed

भोपाल रेप, ब्लैकमेलिंग-लव जिहाद के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, परिवार बोला - मुसलमानों को फंसाया जा रहा

भोपाल रेप ब्लैकमेलिंग-लव जिहाद के आरोपियों के घर चला बुलडोजर परिवार बोला - मुसलमानों को फंसाया जा रहा

Bhopal Love Jihad Bulldozer Action: भोपाल में निजी स्कूल की लड़कियों के साथ रेप, ब्लेकमेलिंग के आरोपी साद और साहिल के घर पर बुलडोजर चला है। तीसरे आरोपी फरहान के घर पर फिलहाल कार्रवाई टाल दी गई है। कार्रवाई से एक दिन परले पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग कर दी थी। सुबर 5 बजे से कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान पुलिस बल और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। 

बता दे कि,  इस मामले में कोर्ट ने आरोपी पक्ष की ओर से आवेदन लगाने के बावजूद कार्रवाई पर स्टे नहीं लगाया। आरोपी फरहान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार पर निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ रेप और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के आरोप हैं। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। गोविंदपुरा SDM रवीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई होगी। 

आरोपियों  के परिजनों का पक्ष

साहिल की मां का कहना है - 
अगर सरकारी जमीन थी तो यहां पर घर क्यों बनाने दिया। साहिल को फंसाया जा रहा है। इश मामले में उसका कोई लेना देना नहीं है। हम गरीब है और साहिल डांस सिखा कर कमाई करता था। मकान गिराना गलत है, कोर्ट ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया। 
[caption id="attachment_104878" align="alignnone" width="566"]साहिल की मां साहिल की मां[/caption] [caption id="attachment_104880" align="alignnone" width="569"]साहिल का घर साहिल का घर[/caption] फरहान के पिता का कहना है -
ये मकान अवैध नहीं है..इस मकान का पट्टा है सरकारी जमीन पर नहीं बना है। साथ ही फरहान पर झूठा केस लगाया गया है। जिन लड़कियों ने फरहान पर आरोप लगाया था उन्हें पर था की फरहान मुसलमान है, फिर ये लव जिहाद कैसे हो सकता है। 
साथ ही फरहान के पिता का कहना है - मुसलमानों को फंसाया जा रहा है। जो गलत है।  [caption id="attachment_104882" align="alignnone" width="600"]फरहान के पिता फरहान के पिता[/caption] बता दे कि, इस मामले के मुख्य आरोपी के घर पर कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल कार्रवाई को टाल दिया गया है। 

Bhopal Love Jihad Bulldozer Action: तहसीलदार ने जारी किए नोटिस

गोविंदपुरा तहसीलदार ने पहले ही आरोपियों को नोटिस जारी किए थे और सभी को 4 सितंबर तक कब्जा हटाने का वक्त दिया गया था। आरोपियों के परिजनों ने समय पर कार्रवाई नहीं की, इसलिए शनिवार को बुलडोजर चला दिया गया। [caption id="attachment_104883" align="alignnone" width="644"]साद का घर साद का घर[/caption]

दोस्ती, रेप, वीडियो फिर धर्मांतरण का दबा

Bhopal Love Jihad Bulldozer Action: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को मिली शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने एक निजी कॉलेज में कुछ छात्राओं को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया गया, फिर उनके साथ रेप किया गया। उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, फिर धर्म बदलकर निकाह करने के लिए दबाव बनाया। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लड़कों ने अपनी असली पहचान छिपाकर दोस्ती की थी।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।