कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

सरकारी वेतन वृद्धि और नई योजनाएं

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

बिहार सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और अपराध नियंत्रण के लिए नए पुलिस पदों की घोषणा की है। साथ ही, महिलाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी जाएगी।

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर |

बिहार के 9 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने केंद्र की तर्ज पर कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग ने DA को 58 फीसदी से बढ़ाकर 60% कर दिया है। ये फैसला 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो जाएगा। वहीं, महिलाओं के चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 1 लाख रुपए देने का फैसला किया है। सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर लगी है। 

19 एजेंडों पर मुहर 

  • बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर 5 जिलों में रूरल SP की पोस्ट को मंजूरी मिल गई है।
  • पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, वैशाली, मधुबनी और सीवान में ग्रामीण SP तैनात किए जाएंगे। कैबिनेट ने 5 नए पदों का सृजन किया है। इन जिलों को अपराध और दंगे के लिए अत्यंत संवेदनशील मानते हुए नए पदों का सृजन किया गया है।
  • अतिरिक्त प्रशासनिक निगरानी की जरूरत 
  • इन जिलों में बढ़ते अपराध, भूमि विवाद, साम्प्रदायिक तनाव और सीमावर्ती गतिविधियों को देखते हुए लंबे वक्त से अतिरिक्त प्रशासनिक निगरानी की जरूरत थी। खासकर पूर्वी चंपारण और सीवान जैसे जिलों में सीमावर्ती गतिविधियों और संगठित अपराध की चुनौतियां बनी हैं। वैशाली, समस्तीपुर और मधुबनी में भी वक्त-वक्त पर अपराध और सामाजिक तनाव की घटनाएं सामने आती रही हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 

बिहार मंत्रिमंडल ने 'मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना’ को मंजूरी दी है। सम्राट सरकार ने कहा कि इस योजना का मकसद प्रदूषण को कम करना, वायु गुणवत्ता को बनाए रखना है। इसके साथ ही 2030 तक नए वाहनों की कुल बिक्री में कम-से-कम 30 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी तय करना है। सरकार के अनुसार योजना के तहत महिलाओं के चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर एक लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 12000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

वेतन वृद्धि का गणित

न्यूनतम 390 और अधिकतम 4500 रुपए तक का फायदा। 

निचले स्तर पर: प्रदेश में सबसे कम 19000 हजार रुपए मूल वेतन पाने वाले कर्मचारियों के वेतन में 390 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी होगी। 

शीर्ष स्तर पर: 2.25 लाख रुपए मूल वेतन वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिमाह 4500 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। 

पेंशनर्स: पेंशनरों की मासिक पेंशन में 250 रुपए से लेकर 2200 रुपए तक की वृद्धि सुनिश्चित की गई है। 

संबंधित सामग्री

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और मंत्रियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की, साथ ही वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे का सुझाव दिया।

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

राज्य

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ कदम उठाते हुए फीस और किताबों की मनमानी पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए।

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

राज्य

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

In Bihar's Motihari, a man unexpectedly returned home to find his wife with her lover, leading to a violent confrontation and the lover's murder.

बिहार में ATM के अंदर चल रहा सैलून, वीडियो हुआ वायरल

राज्य

बिहार में ATM के अंदर चल रहा सैलून, वीडियो हुआ वायरल

पटना के दानापुर में एक पुराना ATM बूथ को बदलकर एक हेयर कटिंग सैलून बना दिया गया है, जिसे लोकल लोग 'हेयर कटिंग ATM' के नाम से जानते हैं।

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

राज्य

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए सियासी सरगर्मी बढ़ी, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश के नाम चर्चा में।