बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

बिहार में निजी स्कूलों पर नियंत्रण

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ कदम उठाते हुए फीस और किताबों की मनमानी पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए।

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

बिहार में निजी स्कूलों पर नियंत्रण |

पिछले कई दिनों से बिहार के प्राइवेट स्कूलों के मनमानी पर रोक लगाने की मांग की जा रही था। अभिभावक बच्चों की महंगी फीस और हर साल महंगी-महंगी किताबों के बदलने से काफी परेशान हैं। अब इसे बिहार सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया। 

विद्यालयों में फीस नियंत्रण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रदेश के निजी विद्यालयों में फीस नियंत्रण, पारदर्शिता और छात्रों-अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि अब निजी विद्यालयों को फीस से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा। साथ ही मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने और अनावश्यक शुल्क वसूलने पर रोक लगा दी जाएगी। इसके अलावा अभिभावकों को किताबें और यूनिफॉर्म अपनी सुविधा अनुसार कहीं से भी खरीदने की आजादी मिलेगी। स्कूल किसी भी दुकान से खरीदारी के लिए दबाव नहीं बना सकेंगे। 

CM ने बनाए नियम

CM सम्राट चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया है कि फीस बकाया रहने की स्थिति में भी किसी छात्र को परीक्षा देने या परिणाम प्राप्त करने से वंचित नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार का मानना है कि इस फैसले से राज्य की शिक्षा व्यवस्था अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और सुलभ बनेगी तथा निजी विद्यालयों में जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

संबंधित सामग्री

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और मंत्रियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की, साथ ही वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे का सुझाव दिया।

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

राज्य

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

बिहार सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और अपराध नियंत्रण के लिए नए पुलिस पदों की घोषणा की है। साथ ही, महिलाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी जाएगी।

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

राज्य

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

In Bihar's Motihari, a man unexpectedly returned home to find his wife with her lover, leading to a violent confrontation and the lover's murder.

बिहार में ATM के अंदर चल रहा सैलून, वीडियो हुआ वायरल

राज्य

बिहार में ATM के अंदर चल रहा सैलून, वीडियो हुआ वायरल

पटना के दानापुर में एक पुराना ATM बूथ को बदलकर एक हेयर कटिंग सैलून बना दिया गया है, जिसे लोकल लोग 'हेयर कटिंग ATM' के नाम से जानते हैं।

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

राज्य

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए सियासी सरगर्मी बढ़ी, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश के नाम चर्चा में।