छत्तीसगढ़ सरकार ने किया आईएएस अधिकारियों के पदों में बदलाव

छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ सरकार ने किया आईएएस अधिकारियों के पदों में बदलाव

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया है, जिसमें पुष्पा साहू को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने किया आईएएस अधिकारियों के पदों में बदलाव

छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद एक बार फिर नया आदेश जारी कर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। 2 दिन पहले जारी तबादला आदेश में आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन अब सरकार ने उनकी पदस्थापना बदल दी है।

प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को फिर से माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रीता यादव को उच्च शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई

गौरतलब है कि 6 मई को राज्य सरकार ने 42 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारियों का तबादला करते हुए सात जिलों के कलेक्टर बदले थे। उसी आदेश में पुष्पा साहू को कोरिया कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी। सरकार की ओर से इस अचानक बदलाव के पीछे कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

READ MORE: पश्चिम बंगाल के CM साय होंगे सुवेंदु अधिकारी,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक का कैश और नोट गिनने की मशीन बरामद,3 आरोपी गिरफ्तार

राज्य

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक का कैश और नोट गिनने की मशीन बरामद,3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसमें कई आरोपी गिरफ्तार हुए और भारी मात्रा में कैश व सट्टा सामग्री जब्त की गई।

दुर्ग में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, परिवार के 4 लोगों की मौत!

राज्य

दुर्ग में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, परिवार के 4 लोगों की मौत!

In Kumhari, Chhattisgarh, a cylinder blast caused by a short circuit led to the deaths of four family members, including a toddler.

मध्यप्रदेश में लाडली बहनों को 13 मई को मिलेगी 36वीं किस्त,CM डॉ यादव करेंगे किस्त जारी

राज्य

मध्यप्रदेश में लाडली बहनों को 13 मई को मिलेगी 36वीं किस्त,CM डॉ यादव करेंगे किस्त जारी

मध्यप्रदेश में लाडली बहनों के खातों में 13 मई को 36वीं किस्त के रूप में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ की इस डॉक्यूमेंट्री ने विदेशों में बढ़ाया मान, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी फिल्म “भीम चिंताराम”

राज्य

छत्तीसगढ़ की इस डॉक्यूमेंट्री ने विदेशों में बढ़ाया मान, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी फिल्म “भीम चिंताराम”

छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री फिल्म “भीम चिंताराम” को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। यह फिल्म यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी और फिल्म फेयर में भी चयनित हुई है।