CM योगी का कूल अवतार, 2 बार बॉल को बास्केटबॉल कोर्ट में पटका

cm-yogi-basketball-skills-viral-video-gorakhpur

CM योगी का कूल अवतार, 2 बार बॉल को बास्केटबॉल कोर्ट में पटका

cm योगी का कूल अवतार 2 बार बॉल को बास्केटबॉल कोर्ट में पटका

CM Yogi Basketball Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में बास्केटबॉल खेलते हुए 'कूल' अवतार ने सभी को हैरान कर दिया। गोरखपुर युनिवर्सिटी में अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का CM योगी को उद्घाटन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले खिलाड़ी सीएम योगी से मिले और फिर CM ने बास्केटबॉल खेला। 

CM योगी ने खिलाड़ियों की तरह 2 बार बॉल को बास्केटबॉल कोर्ट में पटका, फिर बास्केट में उछाल दी। सीएम योगी ने खिलाड़ियों से बात की, और गैस गुब्बारे आसमान में छोड़े। [caption id="attachment_128461" align="alignnone" width="600"]CM योगी ने खिलाड़ियों की तरह 2 बार बॉल को बास्केटबॉल कोर्ट में पटका CM योगी ने खिलाड़ियों की तरह 2 बार बॉल को बास्केटबॉल कोर्ट में पटका[/caption] [caption id="attachment_128462" align="alignnone" width="601"]सीएम योगी ने गुब्बारे आसमान में छोड़े। सीएम योगी ने गुब्बारे आसमान में छोड़े।[/caption]

आगे बढ़ रहे UP के खिलाड़ी

CM योगी ने कहा - साल 2014 से पहले खेलकूद की प्रतियोगिताएं सरकार के एजेंडे में नहीं थी। खिलाड़ी या तो पलायन करते थे या निराश होकर बैठ जाते थे। लेकिन आज UP के गांव-गांव में खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैं। यहां तक की सांसद और विधायक भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहें, जिससे तमाम खिलाड़ी अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रांतीय-राष्ट्रीय स्तर की टीमों में प्रतिभाग करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

CM Yogi Basketball Gorakhpur: 31 टीमें हिस्सा ले रही 

योगी ने कहा कि खेल के लिए स्वस्थ शरीर का होना जरूरी है और ये तभी प्राप्त हो सकता है जब कोई भी नियम और संयम के साथ रहेगा। जब शरीर स्वस्थ होगा तो जीवन के सभी साधन प्राप्त होंगे। बता दे कि, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बास्केटबॉल महिला टूर्नामेंट 15 से 19 जनवरी तक होगा। इसमें पूर्वी क्षेत्र के 14 राज्यों की कुल 31 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

‘पहली स्पोर्ट युनिवर्सिटी मेरठ में’

CM Yogi Basketball Gorakhpur: सीएम ने कहा प्रदेश में पहली स्पोर्ट युनिवर्सिटी मेरठ में बनाई गई। जहां से खेल में खिलाड़ियों को कौशल और तकनीक मिलेगी। CM ने गोरखपुर की धरती के ऐतिहासिक महत्व का भी जिक्र करते हुए कहा कि चौरी-चौरा की क्रांतिकारी घटना यहीं हुई, जिससे विदेशी हुकूमत को हिलाने का काम किया। मुंशी प्रेमचंद की कर्मस्थली भी यही पर है। 

500 से ज्यादा खिलाड़ियों को नौकरी

CM योगी ने कहा- UP में हम हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान बना रहे हैं। अब केवल ओलिंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियाड में मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को ही भारत सरकार ही नहीं प्रदेश सरकारें भी पुरस्कार देती हैं। अब तक हम 500 से ज्यादा खिलाड़ियों को प्रदेश के अलग-अलग विभागों में नौकरी दे चुके हैं। डिप्टी SP, तहसीलदार और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी के 6 पद सीधे खिलाड़ियों को दे रहे हैं। खेलकूद केवल एक आधार न बनें, यह केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके लिए प्रदेश में 96 हजार से ज्यादा स्पोर्ट्स किट युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को दिए गए हैं।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।