CM योगी की सुरक्षा में लापरवाही, सुरक्षा घेरा तोड़कर CM के काफिले में घुसी गाय

cm-yogi-security-lapse-cow-enters-convoy

CM योगी की सुरक्षा में लापरवाही, सुरक्षा घेरा तोड़कर CM के काफिले में घुसी गाय

cm योगी की सुरक्षा में लापरवाही सुरक्षा घेरा तोड़कर cm के काफिले में घुसी गाय

CM Yogi security lapse cow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। मुख्यमंत्री गोरखनाथ में नए ओवरब्रिज का लोकार्पण करने पहुंचे थे, इसी दौरान मुख्यमंत्री के काफिले में गाय घुस गई थी। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल गाय को काबू में कर लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

सुपरवाइजर निलंबित 

इसके बाद नगर आयुक्त ने इस मामले में सुपरवाइजर अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया। अरविंद पर पूरे इलाके में नगर निगम से जुड़े कामों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी थी। बता दे कि, मुख्यमंत्री जब लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे, उसी समय यह घटना हुई। चंद सेकंड की इस चूक ने VVIP मूवमेंट की तैयारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया। जब सीएम का काफिला रुका तो उनकी कार से पहले सांसद रवि किशन उतरे, फिर सीएम योगी। [caption id="attachment_123731" align="alignnone" width="452"]CM के काफिले में घुसी गाय CM के काफिले में घुसी गाय[/caption]

CM Yogi security lapse cow: CM के पास आई गाय

इसी दौरान गाय दौड़ती हुई सीएम की कार के पास पहुंच गई। वह CM की तरफ बढ़ रही थी। यह देखकर सुरक्षा में तैनात 15 जवान अलर्ट हो गए, और गाय को घेरकर रोका और दूसरी तरफ भगा दिया। आसपास तैनात पुलिस और प्रशासनिक अमले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति को जल्द ही संभाल लिया गया।

17 दिनों में तीसरी घटना

CM Yogi security lapse cow: नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने जांच के आदेश दे दिए है। निर्देश पर इंटरनल जांच भी शुरू हो गई है, ताकि यह पता लग सके कि सुरक्षा होने के बावजूद गाय अंदर कैसे पहुंच गई। बता दें कि, VVIP मूवमेंट से पहले पूरे रास्ते और कार्यक्रम स्थल की जांच होती है। पिछले 17 दिनों में CM योगी की सुरक्षा में लापरवाही की यह तीसरी घटना है।

संबंधित सामग्री

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।