Congress Jai Hind Sabha Jabalpur: जबलपुर में कांग्रेस की जय हिंद सभा,दिग्विजय-कम...

congress-jai-hind-sabha-jabalpur-digvijay-kamalnath-baghel-attack-bjp

Congress Jai Hind Sabha Jabalpur: जबलपुर में कांग्रेस की जय हिंद सभा,दिग्विजय-कमलनाथ और बघेल ने भाजपा पर बोला हमला

congress jai hind sabha jabalpur जबलपुर में कांग्रेस की जय हिंद सभादिग्विजय-कमलनाथ और बघेल ने भाजपा पर बोला हमला

Congress Jai Hind Sabha Jabalpur: खबर मप्र के जबलपुर से है जहां कांग्रेस की ओर से जबलपुर में आयोजित 'जय हिंद सभा' में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखे शब्दों में हमला बोला। बतादे कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मंच से अलग-अलग मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार और भाजपा की आलोचना की।

दिग्विजय सिंह का आरोप,सेना को राजनीतिक रंग देना देशभक्ति नहीं

सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, "जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई में भाग नहीं लिया, जो ब्रिटिश शासन के समर्थक थे, वे आज खुद को देशभक्त कह रहे हैं। शहादत के कफ़न पर राजनीति करने वाले कभी सच्चे देशप्रेमी नहीं हो सकते। भारतीय सेना देश की है, किसी पार्टी की नहीं।"

read more: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

कमलनाथ का तंज: मध्य प्रदेश बन गया है झूठ की राजधानी

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य और केंद्र सरकार दोनों पर निशाना साधते हुए कहा, "मध्य प्रदेश अब देश की झूठ की राजधानी बन गया है। मुझे सबसे अधिक चिंता बेरोजगारी की है। जब मैं मुख्यमंत्री था, उद्योगपतियों को बुलाने की कोशिश करता था, लेकिन भ्रष्टाचार की वजह से वे आने से कतराते थे।"

भूपेश बघेल का हमला: सेना पर नहीं, सरकार की नीयत पर सवाल

कार्यक्रम में पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "सेना का पराक्रम देश के लिए गर्व की बात है, लेकिन सवाल सरकार की मंशा और फैसलों पर है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह सेना को राजनीति में घसीटने का प्रयास है।"

इंदिरा गांधी का उदाहरण देकर मोदी सरकार पर वार

Congress Jai Hind Sabha Jabalpur:कमलनाथ ने कहा, "अमेरिका के दबाव के बावजूद इंदिरा गांधी ने झुकने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान से लड़कर उन्होंने बांग्लादेश का निर्माण करवाया। आज की सरकार में वह संकल्प और नेतृत्व नहीं दिखाई देता, केवल प्रचार और भ्रम है।" read more: अमन कोली ने 97.50% अंक लाकर राजस्थान के डीग जिले का बढ़ाया मान  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।