MP Politics: बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस ने MP में खेला मुस्लिम कार्ड !

congress-muslim-card-arif-masood-mp-jitu-patwari-bihar-elections

MP Politics: बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस ने MP में खेला मुस्लिम कार्ड !

mp politics बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस ने mp में खेला मुस्लिम कार्ड

पटवारी का विधायक आरिफ मसूद को डिप्टी सीएम बनाने का एलान

congress muslim card arif masood : यूं तो मध्यप्रदेश में इस समय कोई चुनाव नहीं है, लेकिन मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा विधायक आरिफ मसूद को कांग्रेस की सरकार बनने पर उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

बीजेपी ने बयान को ‘सपना’ बताया

भले ही भाजपा ने इस बयान को ‘सपना’ बताया है, लेकिन राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह बयान पार्टी की रणनीति के अनुरूप ही दिया गया है। इसी दिन कांग्रेस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना कैबिनेट में मंत्री भी बनाया।

जश्न तहरीके आजादी कार्यक्रम में ऐलान

पटवारी ने यह घोषणा भोपाल में आयोजित ‘जश्न तहरीके आजादी याद करो उलमा की कुर्बानी’ कार्यक्रम में की। उनके इस बयान को कांग्रेस के मुस्लिम प्रेम और अल्पसंख्यक समुदाय को महत्व देने की परंपरा से जोड़ा जा रहा है।

कांग्रेस की हर सरकार में मुस्लिम नेताओं को मिला महत्व-पटवारी

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हर सरकार में मुस्लिम नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिए जाते रहे हैं। कमलनाथ सरकार से लेकर पहले की सरकारों तक, कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय के नेताओं को न केवल मंत्री बनाया बल्कि उन्हें प्रशासनिक और राजनीतिक प्रभाव भी दिया।

भोपाल में सक्रिय दो मुस्लिम विधायक

राजधानी भोपाल में वर्तमान समय में भी कांग्रेस के दो मुस्लिम विधायक सक्रिय हैं। पटवारी के बयान को बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।हालांकि पिछले 10 सालों में कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयानों ने अक्सर पार्टी को लाभ के बजाय नुकसान ही पहुँचाया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे कांग्रेस का मुस्लिम प्रेम दर्शाने वाला कदम बताया जा रहा है। इस दौरान मंच पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद थे, जिन्होंने न तो समर्थन किया और न ही विरोध। जानकार वमानते हैं कि कांग्रेस का यह मुस्लिम कार्ड राजनीतिक रणनीति हो सकता है, लेकिन इसकी प्रभावशीलता और भविष्य में पार्टी को लाभ या नुकसान नज़दीकी चुनाव परिणामों में ही साफ होगा। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।