मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी सरकार की पहली बार कैबिनेट बैठक

dhami-cabinet-meeting-after-expansion-uttarakhand

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी सरकार की पहली बार कैबिनेट बैठक

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी सरकार की पहली बार कैबिनेट बैठक

Dhami Cabinet Meeting: कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार धामी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। सबसे पहले नए मंत्रियों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने वर्तमान सरकार के 4 साल पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले शुभकामना संदेश के संबंध में मंत्रिमंडल को अवगत कराया। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के संदेश को पढ़ा।

धामी सरकार की पहली बार कैबिनेट बैठक

विस्तार के बाद पहली बैठक

सुबह 10 बजे शुरू हुई बैठक में सभी 11 मंत्रियों ने हिस्सा लिया। हालिया मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हुई इस पहली बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में पंचायती राज, शहरी विकास, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, वित्त और आपदा प्रबंधन समेत कई अहम विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके अलावा शिक्षा, उद्योग, परिवहन, वन और कर्मचारियों से भी मंथन हुआ।

Dhami Cabinet Meeting: खाली पद भरे

20 मार्च को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में 5 नए मंत्रियों को शामिल किया गया था, जबकि 23 मार्च को विभागों का बंटवारा किया गया। लंबे समय से खाली पदों के भरने के बाद अब शासन स्तर पर निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

मंत्रियों को जिम्मेदारियां

विभागों के बंटवारे में CM धामी ने सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति और जनसंपर्क जैसे अहम विभाग अपने पास ही रखे हैं। वहीं नए मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे राज्य सरकार के कामकाज में बेहतर समन्वय और तेजी आने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।