फिताड़ी गांव में आग, 8 घरों और 6 अन्न भंडार राख, पीड़ितों को मिलेगा मुहावजा

fitadi-village-fire-houses-granaries-destroyed-compensation-news

फिताड़ी गांव में आग, 8 घरों और 6 अन्न भंडार राख, पीड़ितों को मिलेगा मुहावजा

फिताड़ी गांव में आग 8 घरों और 6 अन्न भंडार राख पीड़ितों को मिलेगा मुहावजा

Fitadi Village Fire Update: उत्तराखंड के विकासखंड मोरी के सुदूरवर्ती गांव फिताड़ी में बीती रात भीषण आग लगने से भारी तबाही मच गई। आग ने कुछ घंटों में 8 घरों और 6 अन्न भंडारों को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। साथ ही 3 गायों की भी जलकर दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार घटना का कारण बिजली गिरने से शॉर्ट सर्किट है।

फिताड़ी गांव में आग

तेज हवा से फैली आग

रात करीब 11 बजे आग लगी, जिसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने तुरंत SDRF, राजस्व, स्वास्थ्य और पुलिस टीमों को मौके पर भेजा। राहत एवं बचाव दलों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रशासन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन प्रभावित परिवारों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

‘प्रशासन आपके साथ’

DM प्रशांत आर्य घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा, इस कठिन समय में प्रशासन आपके साथ खड़ा है। हर संभव मदद की जाएगी।" प्रशासन ने तत्काल राहत सामग्री पहुंचाई, जिसमें टेंट, तिरपाल, बर्तन सेट, गैस चूल्हा, कंबल, गद्दे, हाईजीन किट, सोलर लाइट और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। प्रभावित परिवारों के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय में राहत शिविर स्थापित कर रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

[caption id="attachment_143135" align="alignnone" width="1120"]विधायक दुर्गेश्वर लाल और DM ने की पीड़ितों से मुलाकात विधायक दुर्गेश्वर लाल और DM ने की पीड़ितों से मुलाकात[/caption]

Fitadi Village Fire Update: दी सहायता राशि

वहीं क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल भी देर रात गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और सरकार की ओर से हर संभव आर्थिक और पुनर्वास सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। DM और विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गांव में पानी की स्थायी व्यवस्था की मांग की। जिलाधिकारी ने पानी के टैंक निर्माण के निर्देश दिए और कहा कि यह टैंक न सिर्फ आग जैसी आपदाओं में काम आएगा, बल्कि गांव को पेयजल भी उपलब्ध कराएगा।  प्रभावित परिवारों को सहायता राशि तुरंत वितरित कर दी गई है। साथ ही शीघ्र ही मकान बनाने के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।