हरदोई में लव जिहाद:10वीं की छात्रा का हमजा ने 'ब्रेनवॉश' किया

hardoi-love-jihad-school-girl-kidnap-accident-report

हरदोई में लव जिहाद:10वीं की छात्रा का हमजा ने 'ब्रेनवॉश' किया

हरदोई में लव जिहाद10वीं की छात्रा का हमजा ने ब्रेनवॉश किया

स्कूल गेट से अपहरण में 4 पर नामजद रिपोर्ट, कार-अपहृत एक फॉर्म से रिकवर

hardoi love jihad school report: कोतवाली देहात क्षेत्र में लव जिहाद की घटना सामने आई है। इस बाबत पीड़ित पिता ने हमजा सिद्दीकी पुत्र रहीस (भट्टापुरवा), हुसैन पुत्र हसीब उर्फ छोटे गाजी (अतरौली), आकाश पं. (भट्टापुरवा) और बादल के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट 3 (2) (वी) के साथ धारा 137(2), 87, 127(2), 351 (3) में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। संवेदनशील मामले की जांच डिप्टी एसपी सिटी अंकित मिश्रा करेंगे।

hardoi love jihad school report: आरोपी फरार तलाश जारी

पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी 14 वर्ष 11 माह की बिटिया (10वीं की छात्रा) को गुरुवार सुबह 6:30 बजे शाहजहांपुर रोड स्थित प्रतिष्ठित स्कूल के बाहर से नामजद आरोपियों ने अपहृत कर लिया। चारों आरोपियों ने बिटिया को एक्सयूवी 300 (नंबर यूपी 32 एमवी 9786) में जबरन बैठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। बताया गया कि कोतवाली देहात पुलिस ने पिहानी रोड स्थित एक फार्म से कार और लड़की बरामद कर ली। हालांकि, सभी आरोपी फरार हो गए। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।

हमजा बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव

पिता के अनुसार, हमजा कई महीनों से अंजली को परेशान कर रहा था। वह उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डालता था, हिंदू धर्म को गाली देता था और धमकी देता था कि बात न मानी तो पूरे परिवार को मरवा दूंगा। अंजली डर के मारे उसके प्रभाव में मुस्लिम धर्म के बारे में बात करते हुए हिन्दू धर्म को खराब बता रही थी। छत या गेट पर खड़ी होती तो हमजा गंदी नजर से घूरता था। बच्ची ने माता-पिता को कई बार शिकायत की थी। बताया गया कि हमजा का पिता कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। कहा गया कि हमजा और उसके साथियों से परिवार को जान का खतरा है।

स्कूल प्रशासन से मिली घटना की सूचना

पिता ने बताया कि बेटी रोज की तरह बस से स्कूल गई थी। बस में अन्य बच्चे भी थे। स्कूल गेट से पहले बस रुक गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी कार में सवार हमजा सिद्दीकी ने इशारे से अंजली को बुलाया। उसके गाड़ी के पास पहुंचने पर हमजा, हुसैन, आकाश पं. और बादल ने धक्का देकर उसे गाड़ी में खींच लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना स्कूल प्रशासन से मिलने पर वे दौड़े-भागे स्कूल पहुंचे। पूरी जानकारी लेकर कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर सौंपी। शाम 5:30 बजे रिपोर्ट दर्ज हुई। Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।