CM सुक्खू ने युवाओं को दी खुशखबरी, 1066 नए पदों को दी मंजूरी

hp-cabinet-decisions-cm-sukhu-1066-new-posts-recruitment

CM सुक्खू ने युवाओं को दी खुशखबरी, 1066 नए पदों को दी मंजूरी

cm सुक्खू ने युवाओं को दी खुशखबरी 1066 नए पदों को दी मंजूरी

Sukhu Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई।  इस बैठक में 68 एजेंडों पर चर्चा हुई और कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। बैठक में सबसे बड़ी राहत युवाओं को मिली। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि हिमाचल में सरकारी नौकरियों पर कोई बैन नहीं लगेगा और ओल्ड पेंशन स्कीम सुचारू रूप से जारी रहेगी। साथ ही, विभिन्न विभागों में 1066 नए पद सृजित करने को भी मंजूरी मिली।

कई विभागों में बंपर भर्तियां

मंत्रिमंडल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और PWD समेत कई विभागों में बंपर भर्तियों का रास्ता साफ किया है. CBSE स्कूलों के लिए 600 शिक्षकों (संस्कृत, संगीत, शारीरिक शिक्षा और ड्राइंग) के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग में 190 कनिष्ठ अभियंता (सिविल), 151 JOA (IT), स्वास्थ्य विभाग में 150 स्टाफ नर्स, 40 फार्मेसी ऑफिसर और 30 रेडियोग्राफर समेत कई अन्य पदों को भरने की मंजूरी दी गई है।

68 एजेंडों पर चर्चा

Sukhu Cabinet Decisions: मातृत्व अवकाश की घोषणा

सुक्खू सरकार ने महिला होम गार्ड्स को अब 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश देने का फैसला लिया। इसके अलावा 'इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना' में संशोधन कर विधवाओं की बेटियों को व्यावसायिक शिक्षा के लिए मदद और हॉस्टल न मिलने पर 3,000 रुपये हर माह किराया देने का प्रावधान किया गया। दिव्यांगों के विवाह अनुदान में भी भारी बढ़ोतरी की गई। अब 70% से ज्यादा दिव्यांगता पर 50,000 की जगह 2 लाख रुपये मिलेंगे।

टोल टैक्स बैरियर नीति को मंजूरी

राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने आबकारी नीति 2026-27 और टोल टैक्स बैरियर नीति को मंजूरी दी। अब शराब के ठेकों की नीलामी ई-ऑक्शन के जरिए होगी, जिससे ट्रांसपरेंसी आएगी। सुक्खू सरकार ने दावा किया कि अपने संसाधनों से 3500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया गया है। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए 777 स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम बनाए जाएंगे। साथ ही 31 स्कूलों को को-एड में मर्ज किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक करने के लिए 1,617 करोड़ की परियोजना को मंजूरी मिली। 

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।