सिलेंडर की मारामारी, जयपुर में निकाली सिलेंडर की शवयात्रा, इंडक्शन की बिक्री बढ़ी

jaipur-gas-cylinder-shortage-protest-induction-sales-increase

सिलेंडर की मारामारी, जयपुर में निकाली सिलेंडर की शवयात्रा, इंडक्शन की बिक्री बढ़ी

सिलेंडर की मारामारी जयपुर में निकाली सिलेंडर की शवयात्रा इंडक्शन की बिक्री बढ़ी

Gas Cylinder Protest: ईरान, अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण भारत में गैस और तेल की दिक्कत बढ़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी LPG सप्लाई को लेकर है। लोगों को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर मिलने में परेशानी आ रही है। गैस बुकिंग की मारामारी हो रही है। साथ ही इसकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। 

रेस्टोरेंट और होटल बंद 

कई जगहों पर गैस सिलेंडर खरीदने के लिए 4 गुना तक पैसा देना पड़ा। गैस की कमी के चलते काफी रेस्टोरेंट और होटल बंद हो गए हैं। वहीं कच्चे तेल की कमी ने भी चिंता बढ़ा दी है। इस कारण कई एयरलाइंस ने भी किराया बढ़ा दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग 4 दिन से बंद है। 

[caption id="attachment_140618" align="alignnone" width="1121"] सिलेंडर की कालाबाजारी सिलेंडर की कालाबाजारी[/caption]

कांग्रेस का प्रदर्शन

सिलेंडर के लिए पंजाब में लाइन में लगे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। केरल में गैस किल्लत से करीब 40 फीसदी रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है। इधर, दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने LPG सप्लाई की बिगड़ी हालत को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध जताने के लिए प्रदर्शनकारी अपने साथ मिट्टी के चूल्हे लेकर आए थे।

Gas Cylinder Protest: सिलेंडर की शवयात्रा 

इधर, होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं। कई जगह ताले लग गए हैं। वहीं कोटा समेत कई शहरों में हॉस्टल मेस और ढाबों में लकड़ी, कोयले और इलेक्ट्रिक चूल्हों पर खाना बनाया जा रहा है। कई शहरों में एजेंसियों पर सुबह 5 बजे से ही लंबी लाइनें लगी हैं और सिलेंडर न मिलने पर लोगों की पुलिस से झड़प हो रही है। इस दिक्कत के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है, जिसके विरोध में कांग्रेस ने राजधानी जयपुर में सिलेंडर की शवयात्रा निकाली।

[caption id="attachment_140617" align="alignnone" width="1144"]जयपुर में सिलेंडर की शवयात्रा जयपुर में सिलेंडर की शवयात्रा[/caption]

UP में फैक्ट्रियां बंद

उत्तरप्रदेश में फैक्ट्रियों को गैस सप्लाई नहीं हो रही है। इसका असर पॉटरी, चूड़ी से लेकर पेठा फैक्ट्रियों तक पड़ गया है। बुलंदशहर में एशिया के सबसे बड़े पॉटरी उद्योग में 300-325 यूनिट में से 95% पॉटरी यूनिट बंद हैं। 30 हजार से अधिक वर्कर्स बेरोजगार हो गए हैं। यही हाल फिरोजाबाद में बनने वाली चूड़ियों और आगरा की पेठा फैक्ट्रियों का भी हो गया है। गैस की सप्लाई नहीं मिलने से भटि्ठयां बंद पड़ी हैं। 55 बड़ी फैक्ट्रियों में से 40 बंद हो चुकी हैं। अगर गैस की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो आगरा में बनने वाली चांदी के गहनों पर भी संकट आ सकता है।

लकड़ी-कोयले के भाव बढ़े 

बिहार में भी 4 दिन से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद है। सप्लाई नहीं होने के कारण से होटल, रेस्टॉरेंट पर काफी असर पड़ रहा है। पटना के बाजारों में लकड़ी और कोयले के भाव बढ़ गए हैं। जो लकड़ी एक दिन में 10 किलो ही बिकती थी, अब 3 क्विंटल प्रतिदिन खरीदे जा रहे हैं। दरभंगा में सुबह 6 बजे से ही गैस एजेंसी के बाहर 500 मीटर लंबी लाइन लगी है। अररिया में लोग सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े हैं। मोतिहारी में सिलेंडर के लिए 2 लोग आपस में भिड़ गए। ये लड़ाई लाइन में पहले लगने के लिए हुई।

[caption id="attachment_140619" align="alignnone" width="1111"]लकड़ी और कोयले के भाव बढ़ गए हैं। लकड़ी और कोयले के भाव बढ़ गए हैं।[/caption]

इंडक्शन की बिक्री बढ़ी

Gas Cylinder Protest: LPG गैस की किल्लत की वजह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन की बिक्री बढ़ गई है। अमेजन पर एक ही दिन में करीब 1.34 लाख इंडक्शन की बिक्री दर्ज की गई है। वैसे 1 माह में करीब 1.80 लाख इंडक्शन बिकते हैं। पिछले 4 दिनों में अमेजन सहित अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों को मिलाकर करीब 5 लाख इंडक्शन की बिक्री हुई। अमेजन पर इंडक्शन बेचने वाली 100 कंपनियों में से 70 का स्टॉक पूरा खत्म है।

संबंधित सामग्री

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।