झारखंड में जनगणना-2027 की हुई शुरुआत; राज्यपाल और CM ने दी मिसाल, स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

झारखंड जनगणना 2027 की शुरुआत

झारखंड में जनगणना-2027 की हुई शुरुआत; राज्यपाल और CM ने दी मिसाल, स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

झारखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत हुई। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आंकड़े दर्ज कर स्व-गणना की शुरुआत की, नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा।

झारखंड में जनगणना-2027 की हुई शुरुआत राज्यपाल और cm ने दी मिसाल स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

झारखंड में जनगणना-2027 की हुई शुरुआत; राज्यपाल और CM ने दी मिसाल, स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ | None

झारखंड में जनगणना-2027 के प्रथम चरण की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को हो गई है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए नागरिकों के लिए उदाहरण पेश किया। इस पहल को राज्य में डेटा-आधारित विकास योजनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राज्यपाल गंगवार ने शुक्रवार को रांची स्थित लोक भवन में निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी जानकारी दर्ज कराई और इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की।

विकास की नींव हैं सटीक आंकड़े

जनगणना की हुई औपचारिक शुरुआत

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि किसी भी राज्य और देश के विकास के लिए सटीक आंकड़े बेहद जरूरी होते हैं। जनगणना के जरिए जनसंख्या, परिवार की संरचना, आवासीय स्थिति और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। ये आंकड़े भविष्य की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में आधार का काम करते हैं।

पहले चरण में जुटेंगे 33 तरह के डेटा

जनगणना-2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवासों की गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कुल 33 प्रकार के आंकड़े एकत्र किए जाएंगे, जिनमें परिवार, घरों की स्थिति और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी शामिल होगी।

राज्यपाल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और प्रगणकों को सही व पूर्ण जानकारी देकर सहयोग करें, ताकि सटीक आंकड़े सामने आ सकें।

CM सोरेन की जनता से अपील

मुख्यमंत्री सोरेन ने भी झारखंडवासियों से जनगणना प्रक्रिया में जिम्मेदारी के साथ भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य को बेहतर बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

मौके पर सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना भी रहीं मौजूद

इस दौरान उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं, जिन्होंने इस पहल का समर्थन किया।

संबंधित सामग्री

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल: चंपाई सोरेन का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

राज्य

झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल: चंपाई सोरेन का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

चंपाई सोरेन ने झारखंड में भ्रष्टाचार और घुसपैठ के बढ़ते मुद्दों को लेकर हेमंत सरकार की तुलना पश्चिम बंगाल से की है।

धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंग’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र; SSP हटाने और NIA जांच की मांग

राज्य

धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंग’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र; SSP हटाने और NIA जांच की मांग

धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा वीडियो में लगाए गए आरोपों से प्रशासनिक संकट गहराया। बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को कड़ी कार्रवाई की मांग की।

झारखंड की सियासत में आया उबाल: निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन को NDA में शामिल होने की दी चेतावनी

राज्य

झारखंड की सियासत में आया उबाल: निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन को NDA में शामिल होने की दी चेतावनी

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के ताजा बयान के बाद झारखंड में राजनीतिक तनाव बढ़ा है। उन्होंने एनडीए में शामिल होने के लिए झारखंड सरकार पर दबाव डाला है।

छत्तीसगढ़ से झारखंड गईं 35 लड़कियां बंधक बनीं, वीडियो बनाया, रोते हुए बोलीं- घर जाने दो

राज्य

छत्तीसगढ़ से झारखंड गईं 35 लड़कियां बंधक बनीं, वीडियो बनाया, रोते हुए बोलीं- घर जाने दो

छत्तीसगढ़ से नर्सिंग का काम करने गईं 35 लड़कियां झारखंड के गढ़वा में बंधक बना ली गईं। एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।