केदारनाथ में अस्पताल का उद्घाटन, CM धामी ने किया शुभारंभ

केदारनाथ में नया अस्पताल

केदारनाथ में अस्पताल का उद्घाटन, CM धामी ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में नए अस्पताल का उद्घाटन किया, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

केदारनाथ में अस्पताल का उद्घाटन cm धामी ने किया शुभारंभ

केदारनाथ में अस्पताल का उद्घाटन |

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का उद्घाटन किया। स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के सहयोग से श्रद्धालुओं को अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। रुद्रप्रयाग के श्री केदारपुरी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान जनता को संबोधित किया। CM ने अपने संबोधन में कहा ‘राज्य सरकार केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और वक्त पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है। 

आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

CM ने कहा ‘कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस अस्पताल के खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी। यह शायद 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व का पहला आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस अस्पताल होगा। इस अस्पताल के शुरू होने के बाद केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए ये संजीवनी का काम करेगा। राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

बाबा केदार के दर्शन

सीएम धामी ने इस दौरान केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार के दर्शन किए, और साथ ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे श्रद्धालुओं का हाल चाल भी जाना। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार और विस्तार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 61 लाख कार्ड बनाए गए है, जो लाखों नागरिकों को मुफ्त उपचार की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लक्ष्य को जल्द पूरा करने की बात भी कही।

संबंधित सामग्री

देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक, काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे CM धामी

राज्य

देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक, काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे CM धामी

देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में नर्सिंग भर्ती, पर्यटन, और यात्रा सुरक्षा पर बड़े फैसले संभव।

Rudrapur Accident 2 Dead News: दो कारों की आपस में टक्कर, 2 की मौत

राज्य

Rudrapur Accident 2 Dead News: दो कारों की आपस में टक्कर, 2 की मौत

A late-night collision between two cars on the Nanakmatta-Dahla Road in Rudrapur, Uttarakhand, resulted in two deaths and three injuries.

हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू, CM धामा दिखाएंगे हरी-झंडी

राज्य

हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू, CM धामा दिखाएंगे हरी-झंडी

20 मई से शुरू हो रही हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए भारतीय सेना ने रास्ते से बर्फ हटाई। पहला जत्था ऋषिकेश से रवाना होगा।

तेल बचाने के लिए स्कूटी से निकले मंत्री, खुलासे ने बढ़ा दिया विवाद

राज्य

तेल बचाने के लिए स्कूटी से निकले मंत्री, खुलासे ने बढ़ा दिया विवाद

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी पेट्रोल बचाने के इरादे से स्कूटी पर सवार हुए, लेकिन स्कूटी के वैध दस्तावेज न होने पर विवाद में फंस गए।

प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

राज्य

प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएँ शामिल हैं।