Land Dispute Resolution: खन्नीपुर में दो साल पुराने रास्ते के विवाद का हुआ समाधा...

land-dispute-resolution

Land Dispute Resolution: खन्नीपुर में दो साल पुराने रास्ते के विवाद का हुआ समाधान, तहसील प्रशासन ने दिलाया न्याय

land dispute resolution खन्नीपुर में दो साल पुराने रास्ते के विवाद का हुआ समाधान तहसील प्रशासन ने दिलाया न्याय

Land Dispute Resolution: सीकर जिले की श्रीमाधोपुर तहसील के ग्राम खन्नीपुर (पटवार मंडल हांसपुर) में दो वर्षों से लंबित रास्ते के विवाद को आखिरकार तहसील प्रशासन ने कोर्ट के आदेश के तहत सुलझा दिया। तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से रास्ते से अतिक्रमण हटाकर आवागमन के लिए खोल दिया। [caption id="attachment_89092" align="alignnone" width="300"]Land Dispute Resolution Land Dispute Resolution[/caption]

Land Dispute Resolution: सीमा ज्ञान प्रक्रिया के बाद मौके पर अतिक्रमण हटवाया

यह कार्रवाई उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर द्वारा राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 की धारा 251A के तहत पारित आदेश की अनुपालना में की गई। प्रकरण में श्रीराम यादव बनाम कजोड़ जाट व अन्य पक्षकार थे। प्रशासन ने 12 फीट चौड़े रास्ते को चिन्हित कर, सीमा ज्ञान प्रक्रिया के बाद मौके पर अतिक्रमण हटवाया।

Land Dispute Resolution: इसी के तहत यह विशेष कार्रवाई की गई

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब शनिवार को स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के आवास पर हुई जनसुनवाई के दौरान रास्तों से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं। मंत्री ने श्रीमाधोपुर तहसीलदार को निर्देश दिए कि रास्ते के विवादों का शीघ्र निस्तारण हो। इसी के तहत यह विशेष कार्रवाई की गई।

Land Dispute Resolution: सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया

विशेष बात यह रही कि कोर्ट का आदेश और मुआवजे की राशि राजकोष में जमा होने के बावजूद रास्ता अवरुद्ध रखा गया था। खातेदारों द्वारा लगातार विरोध करने और प्रार्थी को रास्ता न देने पर जब मंत्री के संज्ञान में मामला आया, तो प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया।

तहसील प्रशासन का आभार जताया

इस कार्रवाई में तहसीलदार के साथ पटवारी हल्का हांसपुर अरविंद सैनी और भू-अभिलेख निरीक्षक रामगोपाल जाट भी शामिल रहे। प्रशासनिक सख्ती और निष्पक्ष कार्रवाई के चलते दो साल से प्रभावित खातेदारों ने राहत की सांस ली और तहसील प्रशासन का आभार जताया। यह उदाहरण दर्शाता है कि जब प्रशासन इच्छाशक्ति के साथ कार्य करता है, तो वर्षों पुराने विवाद भी सुलझाए जा सकते हैं और आमजन को न्याय मिल सकता है।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।