मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शासकीय संकल्प प्रस्तुत ,33% आरक्षण पर की चर्चा

मध्यप्रदेश विधानसभा में आरक्षण प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शासकीय संकल्प प्रस्तुत ,33% आरक्षण पर की चर्चा

मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रस्ताव पेश किया, जबकि विपक्ष चाहता है कि यह तत्काल लागू हो।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शासकीय संकल्प प्रस्तुत 33 आरक्षण पर की चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने प्रस्तुत किया शासकीय संकल्प |

मध्यप्रदेश विधानसभा में  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शासकीय संकल्प प्रस्तुत किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- कार्यमंत्रणा की समिति की बैठक में तय हुआ कि मुख्यमंत्री संकल्प रखेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संकल्प पेश करने की व्यवस्था दी.

ये है संकल्प

“इस सदन का मत है कि नारी शक्ति के वंदन हेतु महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण के लिए देश की संसद एवं सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण, परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर, तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए.”। नेता प्रतिपक्ष- उमंग सिंघार ने कहा- विपक्ष का प्रस्ताव है कि 33 % तत्काल आरक्षण तत्काल दिया जाए इस पर चर्चा हो
हम आज से आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- विशेष सत्र संकल्प पत्र के लिए है। परंपरा के अनुसार पहले आए संकल्प स्वीकार होता है।

2023 में जातिगत जनगणना का आभाष नहीं था

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा- जिन विषयों पर चर्चा कराने की बात कही जा रही है, वही तो हम कर रहे हैं। अजय सिंह ने कहा- आज की स्थिति में 33% आरक्षण की व्यवस्था कर दीजिए। बाला बच्चन- जब देश की संसद में बिल वापस ले लिया गया उस पर शासकीय संकल्प क्यों। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- 2023 में बिल आया तब जातिगत जनगणना का आभाष नहीं था।
अब जातिगत जनगणना के आधार पर 2029 में 33% आरक्षण का लाभ महिलाओं को मिले केंद्र सरकार यही चाहती थी।

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव में संशोधन मान्य

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- शासकीय प्रस्ताव आ चुका है, अब अशासकीय प्रस्ताव मान्य नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव में संशोधन मान्य होगा। आज से आरक्षण लागू हो, इस मांग को लेकर हम सदन का वॉक आउट करते हैं। विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया।
 

संबंधित सामग्री

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

राज्य

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.83 लाख करोड़ रुपये वितरित किए, और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

राज्य

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, जिससे पेट्रोल की बचत होगी।

करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म, CM डॉ यादव करेंगे लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी

राज्य

करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म, CM डॉ यादव करेंगे लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को डीबीटी के जरिए 1500 रुपये प्रत्येक का ट्रांसफर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जारी की राशि।

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

राज्य

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

मध्यप्रदेश सरकार ने गंभीर रोगियों के लिए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की है, जिससे समय पर उच्च स्तरीय उपचार सुनिश्चित हो सके।