जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

सीएम यादव ने घटाई गाड़ियां

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, जिससे पेट्रोल की बचत होगी।

जो कहा-वो किया सीएम डॉ मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के मद्देनजर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटा दी है। अब उनके काफिले में महज 8 गाड़ियां चलेंगी। उनके फैसले के दूसरे दिन उनके कारकेड का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि कारकेड में गाड़ियों की संख्या करीब-करीब आधी है। 

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध की चुनौतियों के बीच जनता से पेट्रोल बचाने के लिए गाड़ियों का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की है। उनके अपील करते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तत्काल उस पर अमल किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है। अब हमारे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे। इतना ही नहीं, किसी क्षेंत्र के दौरान के दौरान वाहन रैली भी नहीं निकाली जाएगी। 

काफिले में गाड़ियों की संख्या दिखी कम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के सभी मंत्रियों से भी अपील की है कि वे भी यात्रा के समय कम के कम गाड़ियों का इस्तेमाल करें। सीएम डॉ. यादव ने जनता से भी अपील की है कि वे जितना हो सके उतना पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। उनके फैसले ठीक एक दिन बाद सीएम डॉ. यादव नरसिंहपुर जिले के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने जो कहा उसकी बानगी दिखाई दी। उनके काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां ही दिखाई दीं। इस काफिले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने की जनता से ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील है कि वे पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। सार्वजनिक परिवहन या कारपूलिंग का इस्तेमाल करें। एक साल तक सोना न खरीदें। ताकि, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम किया जा सके। जनता विदेशी ब्रांड की जगह स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करे। संभव हो सके तो जनता वर्क फ्रॉम होम करे। जनता अगले एक साल तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचे। किसान रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करें और प्राकृतिक खेती अपनाएं। खाने में जरूरत के अनुसार ही खाद्य तेल का उपयोग करें।

संबंधित सामग्री

करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म, CM डॉ यादव करेंगे लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी

राज्य

करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म, CM डॉ यादव करेंगे लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को डीबीटी के जरिए 1500 रुपये प्रत्येक का ट्रांसफर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जारी की राशि।

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

राज्य

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

मध्यप्रदेश सरकार ने गंभीर रोगियों के लिए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की है, जिससे समय पर उच्च स्तरीय उपचार सुनिश्चित हो सके।

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

राज्य

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ कदम उठाते हुए फीस और किताबों की मनमानी पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए।

CM भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन

राज्य

CM भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम के नए CM हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी भी उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश में ईंधन संरक्षण अपील के बीच बड़ा राजनीतिक विवाद

राज्य

मध्य प्रदेश में ईंधन संरक्षण अपील के बीच बड़ा राजनीतिक विवाद

मध्य प्रदेश में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के काफिले को लेकर उठे विवाद ने प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन संरक्षण अपील की प्रभावीता पर सवाल उठाए हैं।