MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश में साइबर ठगी रोकथाम

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश में बढ़ती साइबर ठगी को रोकने के लिए सरकार ने एक विशेष कमेटी की स्थापना की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।

mp सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन ठगों पर शिकंजा

साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन |

मध्य प्रदेश में ठगी करने वाले और लोगों को गुमराह करके चूना लगाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए मोहन सरकर ने कमेटी का गठन किया। लोगों से छल पूर्वक धन जुटने वाले संस्था और व्यक्तियों के खिलाफ करवाई के लिए यह कमेटी बनाई गई। 

लोगों को करेंगे जागरुक

7 विभागों की अतिरिक्त अपर मुख्य सचिव ADG CID और RBI के अधिकारी को सदस्य बनाया गया। लोगों में सतर्कता और साक्षरता देने के साथ-साथ कमेटी एक्शन लेने का काम करेगी। लोगों का पैसा लौटाने के लिए भी अधिकारी रणनीति बनाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास नगरीय विकास और आवास के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विभाग की अधिकारी कमेटी में शामिल है। 

साइबर ठगी पर लगेगी रोक

MP सरकार का मानना है कि राज्य में ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साइबर अपराधी लोगों को आसान लोन, अधिक मुनाफे वाले निवेश, फर्जी प्रॉपर्टी डील और ऑनलाइन ऑफर का लालच देकर ठग रहे हैं। वहीं कई मामलों में अपराधी खुद को पुलिस, बैंक अधिकारी या जांच एजेंसी का कर्मचारी बताकर लोगों को डराते-धमकातें हैं और खाते से पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं। हाल के वक्त में “डिजिटल अरेस्ट” जैसे मामलों में भी तेजी आई, जहां लोगों को यह कहकर डराया जाता है कि उनके बैंक खाते का गलत इस्तेमाल हुआ है या उनके परिवार का कोई मैंबर किसी मामले में फंस गया है। घबराकर लोग ठगों के बताए खातों में रकम भेज देते हैं। 

एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल

इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए MP सरकार ने वित्तीय नियामक संस्थाओं और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने का फैसला किया। इस टीम में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, नगरीय विकास और पंचायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नामित अधिकारी भी इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे। अफसरों की टीम लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष रणनीति तैयार करेगी, ताकि साइबर ठगी के नए तरीकों के बारे में समय रहते जानकारी दी जा सके और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

संबंधित सामग्री

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

राज्य

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.83 लाख करोड़ रुपये वितरित किए, और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

राज्य

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, जिससे पेट्रोल की बचत होगी।

करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म, CM डॉ यादव करेंगे लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी

राज्य

करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म, CM डॉ यादव करेंगे लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को डीबीटी के जरिए 1500 रुपये प्रत्येक का ट्रांसफर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जारी की राशि।

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

राज्य

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

मध्यप्रदेश सरकार ने गंभीर रोगियों के लिए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की है, जिससे समय पर उच्च स्तरीय उपचार सुनिश्चित हो सके।