MP सरकार का बड़ा फैसला, भूमि अधिग्रहण में मुआवजा 4 गुना बढ़ा

भूमि अधिग्रहण में बड़ा फैसला

MP सरकार का बड़ा फैसला, भूमि अधिग्रहण में मुआवजा 4 गुना बढ़ा

मध्यप्रदेश के किसानों को भूमि अधिग्रहण में बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा चार गुना बढ़ाने का निर्णय लिया।

mp सरकार का बड़ा फैसला भूमि अधिग्रहण में मुआवजा 4 गुना बढ़ा

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी |

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमि अधिग्रहण के मामलों में बड़ा फैसला कर किसानों की उम्मीदें पूरी की हैं। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि के लिए लागू होने वाला फैक्टर 1 से बढ़ाकर 2 कर दिया गया है। यह प्रावधान उन सभी मामलों पर लागू होगा, जिनमें 24 अप्रैल 2026 तक अंतिम अवॉर्ड पारित नहीं किया गया है। राज्य सरकार इसके विस्तृत आदेश शीघ्र जारी करेगी। 

4 गुना मुआवजा

गौरतलब है कि किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बनाने का निर्णय किया है। अब किसानों को कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार दर से 4 गुना मुआवजा दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत किसानों को नई जमीन खरीदने में आसानी होगी। इसके अलावा भू-अर्जन कार्यों के निराकरण को भी गति मिलेगी। इससे राज्य की पूरी अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। इस निर्णय से सिंचाई परियोजनाओं, सड़क, पुल, रेलवे और बांध निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहित की जाने वाली कृषि भूमि पर किसानों को अधिक राशि मिल सकेगी। 

उप समिति की अनुशंसा

राज्य सरकार ने इस निर्णय के लिए मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री राकेश सिंह, मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप की उप-समिति बनाई थी। इस उप-समिति ने अध्ययन के बाद मुआवजा बढ़ाने की अनुशंसा की थी। उप-समिति ने अन्य राज्यों की नीतियों का अध्ययन करने के साथ ही विभिन्न किसान संगठन, क्रेडाई, CII और फिक्की से चर्चा के बाद रिपोर्ट तैयार की थी। सरकार के इस पारदर्शी और किसान-हितैषी निर्णय से प्रदेश के हजारों परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

 

संबंधित सामग्री

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

राज्य

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.83 लाख करोड़ रुपये वितरित किए, और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

राज्य

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, जिससे पेट्रोल की बचत होगी।

करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म, CM डॉ यादव करेंगे लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी

राज्य

करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म, CM डॉ यादव करेंगे लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को डीबीटी के जरिए 1500 रुपये प्रत्येक का ट्रांसफर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जारी की राशि।

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

राज्य

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

मध्यप्रदेश सरकार ने गंभीर रोगियों के लिए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की है, जिससे समय पर उच्च स्तरीय उपचार सुनिश्चित हो सके।