MP को 2 नई ट्रेनों की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंड़ी

madhya-pradesh-two-new-trains-cm-mohan-yadav-flags-off-bhopal-dhanbad-chopan-express

MP को 2 नई ट्रेनों की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंड़ी

mp को 2 नई ट्रेनों की सौगात cm डॉ मोहन यादव ने दिखाई हरी झंड़ी

Bhopal Dhanbad Chopan Express CM Mohan: मध्य प्रदेश में 2 नई ट्रेनों की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेनें MP और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी को और बढ़ाने वाली हैं। ऐसे में भोपाल से धनबाद की तरफ जाने वाले यात्रियों को बेहद फायदा होगा।  

मध्य प्रदेश में 2 नई ट्रेनों की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

रेलवे की तरफ से दोनों नई ट्रेनों को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया था। आज इनकी शुरुआत हो गई। केंद्रीय रेल मंत्री वर्चुअल इस कार्यक्रम में जुड़ें, वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्टेशन से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 फरवरी से भोपाल से और 1 मार्च से धनबाद से संचालित होगी। वहीं, दूसरी तरफ भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक ट्रेन 1 मार्च से भोपाल से और 2 मार्च 2026 से चोपन से चलाई जाएगी। 

CM डॉ. मोहन ने जताया आभार

मध्यप्रदेश को मिली 2 ट्रेनों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री और प्रधानमंत्री का आभार जताया। 

https://youtube.com/shorts/BKZvwwcngPE?si=5DnfyuvvDRzEq7EA

Bhopal Dhanbad Chopan Express CM Mohan: ट्रेनों का शेड्यूल

भोपाल से धनबाद के बीच मंगलवार से नई ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। यह ट्रेन शाम 7.30 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से चलेगी और अगले दिन शाम को शाम 7.20 बजे पर धनबाद पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन रात को 11 बजे धनबाद से निकलेगी और अगले दिन रात में 10.35 बजे पर भोपाल पहुंचेगी। इस ट्रेन के शुरुआत होने से MP से झारखंड जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।

यात्रियों को सुविधा

इसके अलावा भोपाल से चोपन के बीच भी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी, जो रविवार को भोपाल से चलेगी, जबकि सोमवार को चोपन से चलेगी। ट्रेन नंबर 11633/11634 इस गाड़ी का नंबर रहेगा। बता दें कि लंबे समय इस रूट पर नई ट्रेनों की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।

https://youtu.be/qdqU445zng4?si=YsGNqDujf28HJWFb

संबंधित सामग्री

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और मंत्रियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की, साथ ही वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे का सुझाव दिया।

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

राज्य

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.83 लाख करोड़ रुपये वितरित किए, और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।