Mahasamund Lover Murder News: पति ने पत्नी के आशिक की पीट- पीटकर की हत्या!

mahasamund-lover-murder-news

Mahasamund Lover Murder News: पति ने पत्नी के आशिक की पीट- पीटकर की हत्या!

mahasamund lover murder news पति ने पत्नी के आशिक की पीट- पीटकर की हत्या

Mahasamund Lover Murder News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद से एक सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है, जहां एक पति ने पत्नी के आशिक को पीट -पीटकर मौत के घाट उतारा दिया। दरअसल, पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध था, जब प्रेमी पत्नी से मिलने आया तो पति ने अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रैंड के साथ रंगे हाथों में पकड़ लिया। और छोटे भाई के साथ मिलकर पति ने पत्नी के आशिक को पीट - पीटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों भाईयों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

महिला का दूसरे आदमी से था अफेयर

यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसरंगी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी नकूल साहू 33 वर्षीय जो की कोसरंगी वार्ड नंबर-5 का रहने वाला है। उसकी पत्नी का लंबे समय से वाकेश साहू (27) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 27 वर्षीय वाकेश कोसरंगी गांव के ही भाटापारा का रहने वाला था। वह अक्सर रात में छिपकर नकूल की पत्नी से मिलने आता था।

आधी रात मिलने पहुंचा था प्रेमी

3 फरवरी की रात साहू घर से खाना खाकर टहलने का बहाना बनाकर निकला था। तभी वाकेश के पत्नी का आशिक उससे मिलने पहुंचा। इस बात का पता नकूल के पता चल गया और वह जब घर पहुंचा तो पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर आरोपी नकूल और वाकेश के बीच जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान नकूल का छोटा भाई निर्मल साहू भी घर पहुंच गया। फिर गुस्से में दोनों भाइयों ने मिलकर वाकेश को लाठी और ईंट से पीटना शुरु कर दिया। वाकेश के सिर पर गंभीर चोट लगने काफी खून बहने लगा इस वजह से उसकी जान चली गई।

आरोपी ने खुद को किया सरेंडर

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी नकूल साहू ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया। पुलिस ने नकूल और उसके भाई निर्मल से पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के परिजन तत्काल सिटी कोतवाली में पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।