मोहम्मद दीपक की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट बोला - प्रवचन देने की बजाय मदद करो

mohammad-deepak-petition-court-hearing-sermon-remark

मोहम्मद दीपक की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट बोला - प्रवचन देने की बजाय मदद करो

मोहम्मद दीपक की याचिका पर सुनवाई कोर्ट बोला - प्रवचन देने की बजाय मदद करो

Mohammad Deepak court: उत्तराखंड हाई कोर्ट में जिम मालिक दीपक कुमार की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में 26 और 31 जनवरी 2026 को हुई घटना के संबंध में FIR को रद्द करने, पुलिस सुरक्षा, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच और अन्य राहत देने की मांग की गई थी। कोर्ट ने अतिरिक्त मांगों को 'दबाव बनाने और जांच को प्रभावित करने की कोशिश' बताते हुए खारिज कर दिया। 

‘प्रवचन देने की बजाय मदद करो’

कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर सोशल मीडिया पर कोई भी बयान या वीडियो पोस्ट करने पर सख्त रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया पर 'प्रवचन' देने के बजाय पुलिस जांच में सहयोग किया जाए। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से जांच बाधित होती है और कानून-व्यवस्था के लिए संकट पैदा होता है।

[caption id="attachment_142208" align="alignnone" width="1249"]जिम मालिक दीपक कुमार जिम मालिक दीपक कुमार[/caption]

Mohammad Deepak court: क्या है मामला?

बता दे, कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार को कथित तौर पर बजरंग दल के कार्यकर्ता परेशान कर रहे थे। दीपक कुमार ने उनका विरोध किया और कहा, 'मेरा नाम मोहम्मद दीपक है'। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दीपक और उनके साथी विजय रावत के खिलाफ दंगा, चोट पहुंचाने और भड़काने वाले अपराधों में FIR दर्ज हुई। दीपक कुमार ने इसे 'पक्षपाती' बताते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की।

कोर्ट का आदेश

कोर्ट ने कहा - पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखनी होती है। आप सोशल मीडिया पर प्रवचन दे रहे हैं। कोर्ट ने कहा मैं आपको सोशल मीडिया पर कोई भी बयान देने से रोक रहा हूं। यह सख्त निर्देश है। यह निर्देश सभी के लिए है। अगर कोई सोशल मीडिया पर मैसेज और वीडियो भेजता है, तो इससे जांच पर असर होगा, और कोर्ट इसकी इजाजत नहीं दे सकता।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।