BHOPAL: सीएम काफिले की 19 गाड़ियां अचानक हुईं बंद

mp-cm-mohan-yadav-convoy-cars-diesel-controversy

BHOPAL: सीएम काफिले की 19 गाड़ियां अचानक हुईं बंद

bhopal सीएम काफिले की 19 गाड़ियां अचानक हुईं बंद

MP CM Convoy Cars Diesel Controversy: मिलावटी डीजल ने बढ़ाई सुरक्षा में टेंशन, सील हुआ पेट्रोल पंप

MP CM Convoy Cars Diesel Controversy: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के रतलाम दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी सेंध लग गई। रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव 2025 की तैयारियों के लिए भोपाल से रवाना हुआ सीएम का काफिला इंदौर पहुंचते ही मुश्किल में घिर गया। डीजल भरवाते ही काफिले की 19 गाड़ियां एक-एक कर बंद हो गईं। प्रशासनिक अफसर और सुरक्षा कर्मी गाड़ियों को धक्का लगाते नजर आए। देर रात प्रशासन ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है।

रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव होना था शामिल

गौरतलब है कि रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव शुक्रवार को रतलाम में होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. महोन यादव आ रहे हैं. इसी दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने गुरुवार को करीब 19 वाहन भोपाल से इंदौर पहुंचे. मुख्यमंत्री के दौरे के पूर्व कारकेड का रिहर्सल किया जाता है, जिसमें इन वाहनों के काफिले को कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाता है

पेट्रोल पंप पर ही बंद हो गए वाहन, धक्के लगाए

डीजल भरवाने के लिए डोसीगांव स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन पहुंचे. आशंका है कि यहां सभी वाहनों में पानी मिला डीजल भर दिया गया. इसके बाद जैसे ही काफिला आगे बढ़ा तो सारे वाहन जवाब दे गए. कुछ गाड़ियां पेट्रोल पंप पर ही स्टार्ट नहीं हुईं. वाहनों में सवार सुरक्षाकर्मी और प्रशासनिक अधकारियों ने बंद पड़ी गाड़ियों को धक्का देकर हटाया. इस घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया.

पेट्रोल पंप किया सील

इसके बाद आनन-फानन में सीएम के काफिले के लिए इंदौर से गाड़ियों का दूसरा रैक भेजा गया. इस मामले में एसडीएम अनिल भाना ने बताया "वाहनों में खराब ईंधन भरने की वजह से ऐसा हुआ. पेट्रोल पंप को सील कर मामले की जांच की जा रही है." गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को रतलाम के पोलो ग्राउंड में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड इम्पलॉयमेंट कॉन्क्लेव 2025 में शिकरत करेंगे.

Read More :- शिवराज-कैलाश की बंद कमरे में चर्चा, सावित्री ठाकुर बाहर करती रहीं इंतजार

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।