Balaghat News: हेलमेट न लगाने पर गई वर्दी, स्कूटी पर घूम रहा था कॉस्टेबल

policeman-caught-riding-scooter-without-helmet

Balaghat News: हेलमेट न लगाने पर गई वर्दी, स्कूटी पर घूम रहा था कॉस्टेबल

balaghat news हेलमेट न लगाने पर गई वर्दी स्कूटी पर घूम रहा था कॉस्टेबल

Policeman Without Helmet: मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस आरक्षक को बिना हेलमेट के स्कूटी चलाना भारी पड़ गया.जहां पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक ईश्वरदयाल कोल्हे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है.

वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल 17 नवंबर को एक वीडियो एक राहगीर ने मोबाइल से शूट किया था।जिसे आरक्षक कोल्हे वर्दी में स्कूटी चलाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो तेजी से वायरल हो गया और आम जनता में सवाल उठने लगे कि जब पुलिसकर्मी ही नियम तोड़ेंगे तो लोगों को कैसे समझाया जाएगा।

एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

वीडियो सामने आने के बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने इसे गंभीर मामला बताया. उन्होंने कहा. वर्दीधारी कर्मचारी का खुद नियमों का उल्लंघन करना गंभीर मामला है। इससे पुलिस की छवि भी आम जनता में प्रभावित होती है। इसी आधार पर आरक्षक के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

सीएसपी को सौंपी जांच

घटना की प्रारंभिक जांच सीएसपी बालाघाट को सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे पूरे मामले की जांच कर सात दिनों के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जांच में यह भी देखा जाएगा कि नियमों के उल्लंघन के पीछे कोई और कारण था या यह सिर्फ लापरवाही थी। Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।