राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान में विदेशी भाषा कार्यक्रम

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान सरकार ने जयपुर में विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे युवाओं को ग्लोबल अवसर मिलेंगे।

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत cm भजनलाल ने किया mou साइन

विदेशी भाषा एवं संचार कौशल कार्यक्रम |

राजस्थान में युवाओं को ग्लोबल लेवल पर अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में 'विदेशी भाषा एवं संचार कौशल कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसके तहत महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी, डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा, KK विश्नोई सहित कई मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास मौजूद रहे। 

विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण

इस मौके पर राज्य सरकार ने अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ समझौता किया। इसके तहत राज्य के युवाओं को जर्मन, जापानी, फ्रेंच, रूसी, कोरियन सहित कुल 5 विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें देश-विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

रोजगार के दरवाजे 

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा, 'यह MOU प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा। उन्होंने जोर दिया कि हमारी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नवाचारों पर कार्य कर रही है और विदेशी भाषा कौशल इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विद्यसी एजुकेशन कंपनी के साथ राज्य सरकार ने MOU साइन किया है। विद्यसी कंपनी के फाउंडर और CEO करुण कंदोई ने बताया, 'राजस्थान सरकार के साथ MOU किया गया है जिसमें हम हर जिला स्तर पर सेमिनार आयोजित करेंगे और हर ग्राम पंचायत स्तर पर करीब 5 लाख गांव में एंटरप्रेन्योर नियुक्त करेंगे जो ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को विदेश शिक्षा के लिए लैंग्वेज सिलेक्शन में हेल्प करेगा और उन्हें विदेश में शिक्षा लेने के लिए आने वाली भाषा की दिक्कत के समाधान की भी पूरी जानकारी देगा।

संबंधित सामग्री

यमुना जल समझौता: दिल्ली में हरियाणा CM और जल शक्ति मंत्री से मिले CM भजनलाल शर्मा

राज्य

यमुना जल समझौता: दिल्ली में हरियाणा CM और जल शक्ति मंत्री से मिले CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा ने नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्री और हरियाणा के CM के साथ जल परियोजनाओं और RRTS की प्रगति पर चर्चा की।

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

जुर्म गाथा

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

In Rajasthan's Kotputli-Behror, a man killed his wife with an axe while she was sleeping. The murder came to light when neighbors alerted the police due to a foul smell.

NEET Paper Leak नेटवर्क का खुलासा, जानिए कहां से शुरु हुई कहानी, पूरी गैंग का खुलासा

देश-विदेश

NEET Paper Leak नेटवर्क का खुलासा, जानिए कहां से शुरु हुई कहानी, पूरी गैंग का खुलासा

NEET 2026 परीक्षा के पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द की गई। राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में व्यापक नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें कई राज्यों के छात्र शामिल थे।

राजस्थान के अलवर में ट्रक द्वारा दो युवकों की मौत

राज्य

राजस्थान के अलवर में ट्रक द्वारा दो युवकों की मौत

अलवर जिले में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक की आशंका

देश-विदेश

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक की आशंका

राजस्थान में NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई है क्योंकि परीक्षा से पहले एक 'गेस पेपर' वायरल हुआ था, जिसमें 125 सवाल असली पेपर से मिलते जुलते थे।