कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की योजना, भूमि अधिग्रहण के लिए 50 गांव चिन्हित

राजस्थान में नया एक्सप्रेस-वे

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की योजना, भूमि अधिग्रहण के लिए 50 गांव चिन्हित

राजस्थान के कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच 181 किलोमीटर लंबे फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिसमें करीब 6000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की योजना भूमि अधिग्रहण के लिए 50 गांव चिन्हित

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे |

राजस्थान के कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच प्रस्तावित 181 किलोमीटर लंबे फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम आगामी 2 महीने के अंदर शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए जयपुर के 50 राजस्व गांवों में करीब 2200 हैक्टेयर भूमि एक्वायर की जाएगी। साथ ही करीब 6000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण जुलाई माह से प्रस्तावित है। कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच एक्सप्रेस-वे पर 9 एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनेंगे। जोबनेर के समीप ड्योढी-हरनाथपुरा मोड़ पर मुख्य पॉइंट बनाया जाएगा। 

आधुनिक सुविधाओं से लैस

यह एक्सप्रेस-वे आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां वाहनों की अधिकतम गति 120 km प्रति घंटा रहेगी, जिससे कोटपूतली से किशनगढ़ की दूरी महज 2 घंटे में पूरी हो सकेगी। सुरक्षा के मद्देनजर इस पर ट्रैक्टर, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर एंट्री बैन रहेगी। साथ ही इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट स्कैनिंग के जरिए दूरी के आधार पर टोल वसूल किया जाएगा। जोबनेर के ड्योढी-हरनाथपुरा मोड़ पर एंट्री पॉइंट बनने के बाद नावां, कुचामन और जोबनेर के वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलने लगेगा। किसानों की सुविधा के लिए हर 2 km पर अंडरपास और मुख्य मार्गों पर अत्याधुनिक फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। 

50 गांव चिन्हित

भूमि अधिग्रहण के लिए 50 गांव चिन्हित किए गए है। 

चौमूं तहसील: गुडल्या, शिव नगर, भूतेड़ा, आष्टीकला, हस्तेड़ा, विजयनगर, नोपा का बास।

किशनगढ़ रेनवाल तहसील: लालासर, जुणसिया, बाघावास, धोल्या का बास, हरसोली, सुंदरपुरा, रामजीपुरा कलां, रामजीपुरा खुर्द, पचकोडिया, श्योसिंहपुरा, सुखालपुरा, मुंडोती, भोजपुरा खुर्द, दीपपुरा, चारणवास, आइदानकाबास।

जोबनेर तहसील: ड्योढी, शिंभूपुरा, प्रतापपुरा, जोरपुरा-जोबनेर।

फुलेरा तहसील: गुमानपुरा, माजीपुरा, सुरसिंहपुरा, माल्यावास, रोजड़ी, सामोता का बास, खेडीराम, कुड़ियों की ढाणी, अकोदा, रामनगर, चारणवास, चैनपुरा, नरैना, नारदपुरा, भरतोलाव, जैकमपुरा, नानण, हदपुरा, श्योपुरा, साखुन, लदेरा व सिरोही कलां।

संबंधित सामग्री

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

जुर्म गाथा

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

In Rajasthan's Kotputli-Behror, a man killed his wife with an axe while she was sleeping. The murder came to light when neighbors alerted the police due to a foul smell.

NEET Paper Leak नेटवर्क का खुलासा, जानिए कहां से शुरु हुई कहानी, पूरी गैंग का खुलासा

देश-विदेश

NEET Paper Leak नेटवर्क का खुलासा, जानिए कहां से शुरु हुई कहानी, पूरी गैंग का खुलासा

NEET 2026 परीक्षा के पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द की गई। राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में व्यापक नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें कई राज्यों के छात्र शामिल थे।

राजस्थान के अलवर में ट्रक द्वारा दो युवकों की मौत

राज्य

राजस्थान के अलवर में ट्रक द्वारा दो युवकों की मौत

अलवर जिले में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक की आशंका

देश-विदेश

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक की आशंका

राजस्थान में NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई है क्योंकि परीक्षा से पहले एक 'गेस पेपर' वायरल हुआ था, जिसमें 125 सवाल असली पेपर से मिलते जुलते थे।

प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

राज्य

प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएँ शामिल हैं।