राजस्थान में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा, इन नामों की चर्चा

राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियां

राजस्थान में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा, इन नामों की चर्चा

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे के बाद राजनीतिक नियुक्तियों की पहली सूची जल्द आने की संभावना है।

राजस्थान में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा इन नामों की चर्चा

राजस्थान में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा |

राजस्थान में जल्द राजनीतिक नियुक्तियों की पहली सूची आने की सकती है। CM भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे के बाद सत्ता और संगठन में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बीजेपी संगठन महासचिव BL संतोष से मुलाकात की। इन बैठकों को राजस्थान में सत्ता-संगठन से जुड़े बड़े फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बैठकों में सबसे ज्यादा चर्चा लंबे वक्त से अटकी राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हुई।

आखिरी मंजूरी बाकी

बताया जा रहा है कि BJP संगठन और राज्य सरकार ने बोर्ड, निगम, आयोग और प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर पूरा होमवर्क कर लिया है। अब सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व की आखिरी मंजूरी बाकी है। चर्चा है कि चुनाव हारने के बाद हाशिए पर गए करीब 1 दर्जन वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती है। इसके साथ ही लंबे वक्त से संगठन के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को भी एडजस्ट करने की तैयारी है। 

इन नामों की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है, उनमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व BJP प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, राजपाल सिंह शेखावत, डॉ. रामप्रताप, अभिषेक मटोरिया, कनकमल कटारा, मोहनलाल गुप्ता, निर्मल कुमावत, नारायण पंचारिया, अजयपाल सिंह, चंद्रकांता मेघवाल, संतोष अहलावत जैसे नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। 

गांव का दौरा

बता दे कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पुष्कर क्षेत्र के कड़ैल गांव का दौरा करेंगे। वे यहां रात्रि चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा एक ग्रामीण परिवार के घर भोजन भी करेंगे। प्रशासन ने दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

संबंधित सामग्री

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

जुर्म गाथा

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

In Rajasthan's Kotputli-Behror, a man killed his wife with an axe while she was sleeping. The murder came to light when neighbors alerted the police due to a foul smell.

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

देश-विदेश

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

N. रंगासामी ने 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान बीजेपी और AINRC के नेता भी मौजूद रहे।

NEET Paper Leak नेटवर्क का खुलासा, जानिए कहां से शुरु हुई कहानी, पूरी गैंग का खुलासा

देश-विदेश

NEET Paper Leak नेटवर्क का खुलासा, जानिए कहां से शुरु हुई कहानी, पूरी गैंग का खुलासा

NEET 2026 परीक्षा के पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द की गई। राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में व्यापक नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें कई राज्यों के छात्र शामिल थे।

CM भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन

राज्य

CM भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम के नए CM हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी भी उपस्थित थे।

राजस्थान के अलवर में ट्रक द्वारा दो युवकों की मौत

राज्य

राजस्थान के अलवर में ट्रक द्वारा दो युवकों की मौत

अलवर जिले में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।