पिता को कंधा देते ही रो पड़े रिंकू सिंह, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

rinku-singh-father-death-liver-cancer

पिता को कंधा देते ही रो पड़े रिंकू सिंह, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

पिता को कंधा देते ही रो पड़े रिंकू सिंह बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

Rinku Singh Father Death: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में सुबह करीब 4.30 बजे उन्होंने अंतिम सास ली। 60 साल के खानचंद सिंह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले आया गया है। यहीं पर अंतिम संस्कार होगा। रिंकू सिंह भी चेन्नई से अलीगढ़ पहुंचे और पिता को कंधा दिया। अंतिम यात्रा के बाद शंकर विहार स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे सोनू ने पिता को मुखाग्नि दी।

रिंकू सिंह के पिता का निधन

दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

रिंकू के पिता के निधन पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह और शिखर धवन ने शोक व्यक्त किया।

युवराज सिंह ने X पर पोस्ट डालकर लिखा, रिंकू के पिता के गुजर जाने की खबर सुनकर दिल टूट गया। ऐसे पलों में, कोई भी शब्द काफी नहीं। इस मुश्किल समय में हम आपके परिवार के साथ हैं। 

गब्बर ने X पर लिखा- रिंकू, आपको मेरी गहरी संवेदनाएं। आपके पिता की आत्मा को शांति मिले और इस मुश्किल समय में आपको हिम्मत मिले। ओम शांति।

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा- रिंकू के पिता खानचंद सिंह के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल वक्त होगा। रिंकू T20 World Cup के दौरान अपनी देश और टीम के लिए अपनी जिम्मेदारियों को लेकर पूरी तरह से समर्पित रहे हैं। मेरी दिल से दुआएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लिखा- इस मुश्किल समय में हम रिंकू और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हमारी दुआएं उनके साथ हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स

Rinku Singh Father Death: पिता से आए थे मिलने

पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह 24 फरवरी को टीम इंडिया का साथ छोड़कर चेन्नई से सीधे नोएडा पहुंचे थे। उन्हें T-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था।

25 फरवरी को रिंकू चेन्नई वापस लौट आए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।