ऋषिकेश पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में गांजे की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

rishikesh-police-ganja-smuggling-arrest

ऋषिकेश पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में गांजे की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस को मिली बड़ी सफलता भारी मात्रा में गांजे की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

rishikesh police ganja arrest: उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देहरादून रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे से एक युवक को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गाजियाबाद से नशे की यह खेप ऋषिकेश पहुंचाने आया था। 

नशा तस्करों पर शिकंजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश कोतवाली पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। आज पुलिस टीम देहरादून रोड फ्लाईओवर के पास संदिग्धों की तलाश में थी। इसी दौरान एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देख उसे रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर युवक के पास मौजूद बैग से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। 

rishikesh police ganja arrest: आरोपी की पहचान

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त की पहचान राम खेलावन उर्फ अभिषेक निवासी जनपद बलिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में गाजियाबाद में रहता है। उसे गाजियाबाद के एक टेंपो चालक ने यह बैग ऋषिकेश बस अड्डे पर किसी अज्ञात व्यक्ति को देने के लिए दिया था। आरोपी पहली बार ऋषिकेश आया था और उसे रिसीवर के नाम-पते की जानकारी नहीं थी, केवल हुलिए के आधार पर डिलीवरी होनी थी। 

नशा विरुद्ध अभियान

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

संजय शर्मा की रिपोर्ट  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।