Jabalpur Woman Murder News: घर में काम करने आई महिला की गला दबाकर हत्या

Jabalpur Woman Murdered

Jabalpur Woman Murder News: घर में काम करने आई महिला की गला दबाकर हत्या

In Jabalpur, a woman was strangled to death by a young man, suspected to have also attempted sexual assault. The incident occurred at the suspect's home.

jabalpur woman murder news घर में काम करने आई महिला की गला दबाकर हत्या

Jabalpur Woman Murder News: घर में काम करने आई महिला की गला दबाकर हत्या |

Jabalpur Woman Murder News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां काम करने आई महिला की एक युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी। यह मामला घमापुर थाना क्षेत्र का है। 

आशंका है कि महिला के साथ रेप किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। 

शुक्रवार को की हत्या

दरअसल महिला घर-घर जाकर साफ-सफाई का काम करती थी, जिससे वो घरवालों का भरण पोषण कर सके। रोजना की तरह महिला एक घर में साफ-सफाई करने गई थी। उस घर में सिर्फ आरोपी अतुल कोरी था। और उसकी मां 2 दिन पहले ही शादी समारोह में गई हुई थी। इस दौरान आरोपी ने महिला की हत्या कर दी।

मृतका की पहचान 

मृतका की पहचान आरती चौधरी के रुप में की गई है। वो शुक्रवार की साम अतुल कोरी के घर काम करने आई थी। बताया जा रहा है कि, महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है।

आशंका जताई जा रही है कि  महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई। 

कैसे हुआ खुलासा?

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने अतुल कोरी के घर की लाइट बंद और दरवाजा बाहर से बंद देखा, तो लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा महिला का शव पड़ा हुआ था। फिर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

पुलिस कर रही जांच

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। घटना की सूचना महिला के परिजनों को दे दी गई है।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। 

स्थानीय पार्षद अरविंद का बयान
पार्षद ने कहा कि- आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची।

पार्षद के अनुसार, मृतका का एक छोटा बच्चा भी है और वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चला रही थी। बताया कि- आरोपी अतुल कोरी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


 

 

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।