नकली परमिट और अवैध शराब परिवहन केस में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, सोम डिस्टलरी का लाइसेंस निलंबित

som-distilleries-license-suspended-illegal-liquor-transport-fake-permit

नकली परमिट और अवैध शराब परिवहन केस में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, सोम डिस्टलरी का लाइसेंस निलंबित

नकली परमिट और अवैध शराब परिवहन केस में बड़ा प्रशासनिक एक्शन सोम डिस्टलरी का लाइसेंस निलंबित

Som Distilleries license suspension: मध्य प्रदेश में नकली परमिट और अवैध शराब परिवहन केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रदेश को राजस्व का नुकसान पहुंचाने के केस में शराब कंपनी पर गाज गिरी। आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने बड़ा आदेश देते हुए सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज के सभी लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए। कंपनी पर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 31 और 44 के तहत कार्रवाई की गई।  हालांकि, अभी हाईकोर्ट से सजा पर रोक लगी हुई है, लेकिन दोषसिद्धि बरकरार है। D-1, FL-9, B-3, CS-1 समेत कई लाइसेंस निलंबित हुए हैं.

क्या है मामला?

बता दे कि, एडीशनल सेशन जज, देपालपुर ने 23 दिसंबर 2023 को फैसला दिया था, जिसमें कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज से जुड़े डायरेक्टर, प्रतिनिधि और कर्मचारियों को नकली परमिट और अवैध शराब परिवहन का दोषी माना। फिर दोषियों को कारावास और अर्थ दंड की सजा दी गई। लेकिन बाद में आरोपियों ने MP हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में अपील की।  [caption id="attachment_132354" align="alignnone" width="540"]सोम डिस्टलरी सोम डिस्टलरी[/caption]

Som Distilleries license suspension: लाइसेंस कैंसिल

इंदौर हाईकोर्ट ने सिर्फ जेल जाने पर रोक लगाई। Conviction पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। इसी आधार पर सरकार ने माना कि लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई पूरी तरह से सही है।

गंभीर धाराओं का उल्लंघन 

आबकारी आयुक्त ने अपने आदेश में कहा कि यह मामला— धारा 31(1)(ख) – लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन  31(1)(ग) – अपराध में दोषसिद्धि  धारा 44 – सेवकों के कृत्य के लिए अनुज्ञप्तिधारी की जिम्मेदारी के अंतर्गत दंडनीय है। [caption id="attachment_132355" align="alignnone" width="547"]नकली परमिट और अवैध शराब केस में बड़ा एक्शन नकली परमिट और अवैध शराब केस में बड़ा एक्शन[/caption]

आबकारी विभाग में भी गिरी गाज

Som Distilleries license suspension: इस मामले में शामिल शासकीय अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। आबकारी उपनिरीक्षक प्रीति गायकवाड को बर्ख़ास्त कर दिया गया। अन्य सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।