सुवेंदु अधिकारी को CM डॉ मोहन यादव ने दी बधाई, बोले - बंगाल की दशा बदलने जा रही

सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए CM

सुवेंदु अधिकारी को CM डॉ मोहन यादव ने दी बधाई, बोले - बंगाल की दशा बदलने जा रही

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुवेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता बनने पर बधाई दी। सुवेंदु अधिकारी कल पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सुवेंदु अधिकारी को cm डॉ मोहन यादव ने दी बधाई बोले - बंगाल की दशा बदलने जा रही

सुवेंदु अधिकारी को CM डॉ मोहन यादव ने दी बधाई |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने पर सुवेन्दु अधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में नवनिर्वाचित सरकार में अब पश्चिम बंगाल राज्य की दशा और दिशा बदलने जा रही है। 

कल लेंगे शपथ

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए CM होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। सुवेंदु कल सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

‘ममता के शासन में अपराधी राजनेता बने’

अमित शाह ने विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ममता के शासन में अपराधी राजनेता बन गए तो विकास की गुंजाइश ही नहीं रही। हम घुसपैठ, हिंसा, कट मनी खत्म करेंगे। महिला सुरक्षा प्रायोरिटी होगी। 56 साल के सुवेंदु ने CM ममता दीदी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता बनर्जी  को हराया था। BJP ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

राज्य

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.83 लाख करोड़ रुपये वितरित किए, और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

राज्य

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

हरियाणा के नगर निगम चुनावों में BJP ने प्रमुख बढ़त हासिल की। मेयर पद के लिए तीन नगरों में आगे चल रहे हैं। सीएम सैनी ने जीत का दावा किया।

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

देश-विदेश

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

N. रंगासामी ने 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान बीजेपी और AINRC के नेता भी मौजूद रहे।

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

राज्य

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, जिससे पेट्रोल की बचत होगी।