भैंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

उत्तर प्रदेश में पारिवारिक विवाद

भैंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पति ने अपनी पत्नी पर तलाक के बदले 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पत्नी ने उसकी मदद से नर्स का कोर्स किया था।

भैंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

भेंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया |

UP के गोण्डा जिले के मोतीगंज क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि उसने मेहनत मजदूरी कर पत्नी को ANM की पढ़ाई कराई। यहां तक कि 3 भैंसें तक बेच दीं। अब पत्नी नर्स बन गई है तो उसके साथ रहने से इनकार कर रही है। तलाक के लिए 10 लाख रुपये भी मांग रही है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

ससुराल पक्ष पर आरोप

दरअसल, गोण्डा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के चपरतल्ला कौरहे गांव के रहने वाले राजेश कुमार वर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजेश के मुताबिक उसकी शादी साल 2001 में रेनू वर्मा के साथ हुई थी। जबकि गौना 2018 में हुआ। गौने के बाद पत्नी ने ANM कोर्स करने की इच्छा जताई। जिस पर उसने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद पत्नी का दाखिला गोण्डा के निजी संस्थान में करा दिया।

10 लाख की मांग

पति राजेश का आरोप है कि पत्नी की पढ़ाई और खर्च पूरे करने के लिए उसने लुधियाना में मजदूरी की। पत्नी के भाई के खाते में पढ़ाई के लिए 1 लाख रुपये से ज्यादा भेजे। इतना ही नहीं, पत्नी की पढ़ाई के लिए उसने अपनी 3 भैंसें तक बेच दीं। इसके अलावा ससुर के गन्ने की पर्ची पर करीब 60 हजार रुपये का गन्ना बेचा गया। लेकिन बाद में पैसा मांगने पर कहा गया कि वह रकम लड़की की पढ़ाई में खर्च हो गई है। पीड़ित का कहना है कि ANM कोर्स पूरा होने के बाद उसकी पत्नी अलग-अलग निजी नर्सिंग होम में नौकरी करने लगी। अभी एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। लेकिन अब पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। और तलाक देने के बदले 10 लाख की मांग कर रही है। राजेश ने आरोप लगाया कि करीब 7 लाख रुपये के जेवर भी पत्नी अपने पास रखे हुए है।

संबंधित सामग्री

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

राज्य

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, जिसकी लागत 392.94 करोड़ रुपये होगी। यह स्टेडियम वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा।

UP पुलिस को मिला मैसेज, CM योगी को मारने और राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

राज्य

UP पुलिस को मिला मैसेज, CM योगी को मारने और राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश में अज्ञात व्यक्ति ने UP पुलिस को धमकी भरा मैसेज भेजा, जिसमें CM योगी और राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी शामिल है।

26 घंटे में 3 हत्याएं, साइको किलर मुठभेड़ में ढ़ेर, मरने से पहले बोला - एक नहीं, 2-3 को मारकर आया हूं

राज्य

26 घंटे में 3 हत्याएं, साइको किलर मुठभेड़ में ढ़ेर, मरने से पहले बोला - एक नहीं, 2-3 को मारकर आया हूं

उत्तर प्रदेश के चंदौली में रिटायर्ड फौजी गुरप्रीत सिंह, जिसने 26 घंटे में 3 हत्याएं कीं, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

Mouni Roy Suraj Divorce Rumors: मौनी रॉय और सूरज नांबियार जल्द लेंगे तलाक!

मनोरंजन

Mouni Roy Suraj Divorce Rumors: मौनी रॉय और सूरज नांबियार जल्द लेंगे तलाक!

अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

राज्य

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब और टोपी पहनने के लिए बाध्य करने पर प्रिंसिपल और दो शिक्षक निलंबित।