योगी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार, 8 नए मंत्री शामिल, 2 प्रमोट हुए

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार

योगी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार, 8 नए मंत्री शामिल, 2 प्रमोट हुए

योगी कैबिनेट में दूसरी बार विस्तार किया गया, जिसमें 2 कैबिनेट मंत्री और 6 राज्यमंत्री शामिल हुए। नए मंत्रिमंडल में विविध सामाजिक समूहों का प्रतिनिधित्व है।

योगी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार 8 नए मंत्री शामिल 2 प्रमोट हुए

योगी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार |

योगी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार हुआ। 2 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री और 2 राज्यमंत्रियों को प्रमोशन देकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। राजभवन में सबसे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने, सपा से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय ने शपथ ली। दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

योगी कैबिनेट का विस्तार

तीसरे नंबर पर अजीत पाल और फिर सोमेंद्र तोमर ने शपथ ली। दोनों विधायक पहले राज्यमंत्री थे, अब उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। इसके बाद कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने शपथ ग्रहण की। चारों को राज्यमंत्री बनाया गया है। नए मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 OBC और 2 दलित वर्ग से हैं। चर्चा है कि भूपेंद्र चौधरी को PWD विभाग दिया जा सकता है। जितिन प्रसाद के केंद्र में मंत्री बनने के बाद से यह मंत्रालय CM योगी के पास ही है। 

मंत्रियों का कोटा पूरा

अब योगी सरकार में मंत्रियों का कोटा पूरा हो गया है। कुल 60 मंत्री हैं। इनमें 23 कैबिनेट मंत्री, 16 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 21 राज्यमंत्री हैं। योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले 5 मार्च, 2024 को हुआ था। BJP विधायक अजीत पाल ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। वे कानपुर देहात की सिकंदरा सीट से विधायक हैं। BJP नेता मनोज कुमार पांडे ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। मनोज पांडेय ने सपा के टिकट पर चुनाव जीता था। लेकिन 2025 में सपा ने उन्हें राज्यसभा चुनाव में BJP के पक्ष में वोट करने के आरोप में पार्टी से बाहर कर दिया था।

संबंधित सामग्री

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

राज्य

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, जिसकी लागत 392.94 करोड़ रुपये होगी। यह स्टेडियम वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा।

UP पुलिस को मिला मैसेज, CM योगी को मारने और राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

राज्य

UP पुलिस को मिला मैसेज, CM योगी को मारने और राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश में अज्ञात व्यक्ति ने UP पुलिस को धमकी भरा मैसेज भेजा, जिसमें CM योगी और राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी शामिल है।

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ने AAP छोड़ BJP ज्वाइन की

राज्य

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ने AAP छोड़ BJP ज्वाइन की

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान और अन्य नेताओं ने AAP छोड़कर BJP में शामिल हो गए, जिसे बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।

26 घंटे में 3 हत्याएं, साइको किलर मुठभेड़ में ढ़ेर, मरने से पहले बोला - एक नहीं, 2-3 को मारकर आया हूं

राज्य

26 घंटे में 3 हत्याएं, साइको किलर मुठभेड़ में ढ़ेर, मरने से पहले बोला - एक नहीं, 2-3 को मारकर आया हूं

उत्तर प्रदेश के चंदौली में रिटायर्ड फौजी गुरप्रीत सिंह, जिसने 26 घंटे में 3 हत्याएं कीं, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

राज्य

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब और टोपी पहनने के लिए बाध्य करने पर प्रिंसिपल और दो शिक्षक निलंबित।