यमुना नदी में पलटा स्टीमर, कई लोगों की डूबने से मौत, CM ने जताया दुख

vrindavan-yamuna-river-steamer-accident-deaths

यमुना नदी में पलटा स्टीमर, कई लोगों की डूबने से मौत, CM ने जताया दुख

यमुना नदी में पलटा स्टीमर कई लोगों की डूबने से मौत cm ने जताया दुख

Vrindavan steamer accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलट गया। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। दर्जन भर लोग लापता बताए जा रहे हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, स्टीमर में लगभग 25-30 लोग सवार थे। 

[caption id="attachment_146340" align="alignnone" width="1328"]मौके पर जमा भीड़ मौके पर जमा भीड़[/caption]

10 मृतकों की मौत

ये हादसे वृंदावन में श्रृंगार घाट के पास हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से राहत-बचाव कार्य जारी है। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। इसकी पुष्टि मथुरा के DM चंद्र प्रकाश सिंह ने की है। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। हादसा दोपहर करीब 2.45 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से करीब 2.5 किमी की दूरी पर है। 

https://youtube.com/shorts/DKm-lWuK2yk?feature=share

Vrindavan steamer accident: तेज हवा से हादसा

SDRF और NDRF मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। 50 लोकल गोताखोर भी रेस्क्यू में शामिल हैं। गोताखोर ने बताया- करीब 15 लोगों को बाहर निकाल लिया है। सभी पर्यटक जगराओं (लुधियाना) से आए हैं। तेज हवा चल रही थी इसलिए यमुना नदी के बीच में स्टीमर अचानक तेज हवा से डगमगाने लगा। स्पीड भी बढ़ गई, तभी स्टीमर पीपा पुल से टकराकर पलट गया।

[caption id="attachment_146341" align="alignnone" width="1283"]रेस्क्यू में जुटी टीमें रेस्क्यू में जुटी टीमें[/caption]

CM ने जताया दुख

वृंदावन हादसे पर CM योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

लोगों की तलाश जारी

पुलिस और स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू अभियान चला रहा है। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाशने में जुटे हैं। मौके पर DM, SP पहुंच गए हैं। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल से सहयोग मांगा है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।